मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली कर्नाटक क्रिकेट टीम ने वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 संस्करण के फाइनल में विदर्भ को 36 रनों से हराकर अपना रिकॉर्ड पांचवां खिताब जीत लिया। कर्नाटक की जीत में आर. स्मरण ने अहम भूमिका निभाते हुए अपना दूसरा लिस्ट ए शतक जड़ा। वहीं, विदर्भ को अपने कप्तान करुण नायर से कप्तानी पारी की उम्मीद थी लेकिन वो फाइनल में नाकाम रहे।

Advertisement

पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रहे करुण नायर ने फाइनल में भी अच्छी शुरुआत की थी और ऐसा लग रहा था कि वो कर्नाटक के खिलाफ भी एक बड़ी पारी खेलेंगे लेकिन तभी उनका सामना प्रसिद्ध कृष्णा से हो गया और विदर्भ का ट्रॉफी जीतने का सपना भी टूट गया। कृष्णा ने नायर को 27 रनों पर बोल्ड करके कर्नाटक को मैच में बहुत आगे कर दिया।

Advertisement

ये 15वें ओवर की आखिरी गेंद थी जिसका नायर के पास कोई जवाब नहीं था। कृष्णा की ये खतरनाक गेंद नायर के डिफेंस को भेदते हुए स्टंप्स में जा घुसी और वो बोल्ड हो गए। बोल्ड होने के बाद नायर की निराशा भी देखने लायक थी क्योंकि उन्हें पता था कि उनके आउट होने के बाद विदर्भ की जीत बहुत मुश्किल थी। उनके विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

आपको बता दें कि मयंक अग्रवाल की अगुवाई वाली कर्नाटक ने सात मैचों में से सिर्फ़ एक हार के साथ ग्रुप चरण समाप्त किया था। इसके बाद कर्नाटक ने नॉकआउट में बड़ौदा और हरियाणा को हराकर विदर्भ के खिलाफ़ खिताबी भिड़ंत की, जो पांच साल से ज़्यादा समय में उनका पहला फ़ाइनल था। इसके बाद 5 बार की चैंपियन ने अजेय विदर्भ को हराकर खिताब जीता। कर्नाटक ने पहली बार 2013-14 सीज़न में टूर्नामेंट जीता और अगले साल अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। उनका तीसरा खिताब 2017-18 सीज़न में आया, जिसमें अग्रवाल बल्लेबाजी चार्ट में सबसे आगे थे, जबकि पडिक्कल 2019-20 सीज़न में तमिलनाडु को हराकर कर्नाटक की चौथी जीत के दौरान सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में उभरे। कर्नाटक के अलावा, केवल तमिलनाडु (3), मुंबई (2) और सौराष्ट्र (2) ने इस अवधि के दौरान कई खिताब जीते हैं। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार