कोलकाता, 24 मई (CRICKETNMORE)| युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की तारीफ करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजी कोच और जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक ने गुरुवार को कहा है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में से निकले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक हैं। प्रसिद्ध आईपीएल के इस 11वें सीजन में कोलकाता की तरफ से खेल रहे हैं और उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सभी को काफी प्रभावित किया है। 

Advertisement

उन्होंने बुधवार को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में अंत के ओवरों में राजस्थान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी और हेनरिक क्लासेन जैसे बल्लेबाज को बंधे रखा था।

Advertisement

कोलकाता को दूसरे क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद से शुक्रवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भिड़ना है। 

स्ट्रीक ने मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, "बुधवार को फेंका गया 18वां ओवर शानदार था और उसने मुझे जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज की याद दिला दी थी। प्रसिद्ध आईपीएल द्वारा निकाले गए युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक हैं।"

 

प्रसिद्ध ने 18वें ओवर में स्टुअर्ट बिन्नी का विकेट भी निकाला था। 

Advertisement

कोच ने कहा, "वह शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। टीम में वह नई पैमाने लेकर आए हैं। उनकी तेजी ही नहीं बल्कि उनकी लंबाई भी शानदार है। सबसे ज्यादा अच्छी बात यह है कि वह सोचने वाले क्रिकेटर हैं।"

स्ट्रीक ने आने वाले मैच में हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन को टीम के लिए खतरा बताया है और कहा है कि वह शानदार बल्लेबाज हैं जिनके खिलाफ उनके गेंदबाजों को सही क्षेत्रों में गेंदबाजी करने की जरूरत है। 

उन्होंने कहा, "केन इस टूर्नामेंट में शानदार खेल रहे हैं। कई बार गेंदबाज सही जगह गेंदबाजी करना भूल जाते हैं। वह उन बल्लेबाजों में से हैं जो अच्छी गेंदों का सम्मान करते हैं।"

Advertisement

पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा, "अगर आप सही जगह गेंदबाजी करोगे तो मौके बनेंगे। वह शानदार तरीके से गेंद की लाइन और लैंथ को पकड़ रहे हैं इसलिए गलती की गुंजाइश काफी कम है।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार