Pretoria Capitals vs Paarl Royals, Dream 11 Team

Advertisement

SA20 लीग का 30वां मुकाबला प्रिटोरिया कैपिटल्स और पार्ल रॉयल्स के बीच सुपरस्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की पॉइंट्स टेबल पर अब तक कैपिटल्स की टीम 9 में से 6 मैचों में जीत के साथ टॉप पर काबिज है। दूसरी तरफ अगर बात करें पार्ल रॉयल्स की तो इस टीम ने 9 में से 4 मैच में जीत के साथ चौथे पायदान पर अपनी जगह बनाई हुई है।

Advertisement

इस मैच में जोस बटलर को कप्तान बनाया जा सकता है। पिछले मैच में इस पिच पर पहले बैटिंग करने वाली टीम ने बड़ा स्कोर बनाया था, ऐसे में अगर बटलर को ऐसा मौका मिलता है तो वह शतक ठोक सकते हैं। प्रिटोरिया कैपिटल्स के लिए यह काम फिलिप सॉल्ट और थ्यूनिस डी ब्रुइन कर सकते हैं। उन्हें उपकप्तान के तौर पर चुना जा सकता है।

PRE vs PRL, SA20: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - मंगलवार, 07 फरवरी, 2023
समय - 09:00 PM IST
वेन्यू - सुपरस्पोर्ट्स पार्क

PRE vs PRL, Pitch Report

Advertisement

SuperSport Park में टॉस जीतकर टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। वहीं पहले खेलने वाली टीम को 170 के स्कोर पर नज़रें रखनी होगी। यहां पिच से तेज़ गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है। लेकिन इसी पिच पर पिछला मुकाबला काफी हाईस्कोरिंग रहा। यह मैच कैपिटल्स और डरबन के बीच खेला गया था, जहां कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनी थी। इसके बाद डबरन के लिए हेनरिक क्लासेन ने तूफानी शतक जड़ा और उनकी टीम ने 20 ओवर में 254 रन ठोक दिये। इसके जवाब में कैपिटल्स की टीम 103 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

PRE vs PRL: Where to Watch?

यह मुकाबला Sports18 – 1, Sports18 – 1 (HD), और Sports18 Khel पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को Jio Cinema पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Advertisement

PRE vs PRL Dream11 Team

विकेटकीपर - जोस बटलर (कप्तान), कुसल मेंडिस, फिलिप सॉल्ट
बल्लेबाज - डेविड मिलर, जेसन रॉय, थ्यूनिस डी ब्रुइन (उपकप्तान)
ऑलराउंडर - विहान लुब्बे, इवांस जोन्स
गेंदबाज़ - ब्योर्न फोर्टुइन, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया

Pretoria Capitals Probable Playing XI

Advertisement

फिलिप सॉल्ट , कुसल मेंडिस, थ्यूनिस डी ब्रुइन, राइली रूसो, कॉलिन इंग्राम, जेम्स नीशम, दरियन डुपाविलोन, सेनूरन मुथुसामी, ईथन बॉश, एनरिक नार्खिया, जोशुआ लिटिल

Paarl Royals Probable Playing XI

जेसन रॉय, जोस बटलर, विहान लुब्बे, डेन विलास, डेविड मिलर, इवांस जोन्स, मिशेल वान बुरेन, ऐंडिल फेहलुकवायो, ब्योर्न फोर्टुइन, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी

Advertisement

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार