इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच का पद खाली होने वाला है और इस पद के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर जस्टिन लैंगर (Justin Langer) बड़े दावेदार माने जा रहे थे। हालांकि केएल राहुल (KL Rahul) ने दिग्गज क्रिकेटर को इंडियन टीम से जुड़ा एक ऐसा सच बता दिया कि अब जस्टिन लैंगर सपने में भी इंडियन टीम का हेड कोच बनने के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, जस्टिन लैंगर आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ बतौर हेड कोच काम कर रहे थे। यहां लैंगर को LSG के कैप्टन केएल राहुल ने एक सलाह दी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और हेड कोच ने खुद इसका खुलासा किया है।

Advertisement

उन्होंने कहा, 'मैं KL राहुल से बात कर रहा था और उन्होंने कहा, अगर आपको लगता है कि IPL में प्रेशर और पॉलिटिक्स होती है तो भारत को कोचिंग देने में वो हजार गुना बढ़ जाता है। मुझे लगता है कि ये एक अच्छी सलाह थी।'

Also Read: Live Score

Advertisement

इतना ही नहीं, लैंगर ने ये भी कहा कि भारत की कोचिंग करना एक शानदार काम होगा लेकिन फिलहाल ये उनके लिए नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये एक मुश्किल जॉब है और ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ चार साल तक ये काम करने के बाद वो ये अनुभव कर चुके हैं। लैंगर का मानना है कि ये एक थका देने वाला काम है। ऐसे में अब जस्टिन लैंगर के शब्दों से ये साफ है कि वो इंडियन टीम के हेड कोच बनने की तरफ नहीं देख रहे हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार