आईपीएल-13 में आज कोलकाता नाइट राइर्डस के सामना किंग्स इलंवन पंजाब से शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में होगा। दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं। कोई भी टीम हारना नहीं चाहेगी क्योंकि यह उनके प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के अभियान को पीछे धकेल देगी। दोनों ने लीग में अभी तक एक समान 11-11 मैच खेले हैं लेकिन दो अंकों का फासला दोनों टीमों के दरमियान है। कोलकाता 12 अंक लेकर चौथे स्थान पर है वहीं पंजाब 10 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है।

Advertisement

एक मैच में भी हार पंजाब को बाकी टीमों के आंकड़ों पर निर्भर बना देगी। अगर कोलकाता भी अगर दो मैच हार जाती है तो वह दूसरी टीमों के आंकड़ों के भरोसे रहेगी।

Advertisement

कोलकाता के लिए पिछले मैच में एक अच्छी बात यह रही कि सुनील नरेन से टीम को जिस तरह की बल्लेबाजी की उम्मीद थी, नरेन ने वो दिखाई और अगर उसी फॉर्म को जारी रखते हैं तो पंजाब के लिए मुश्किल होगी।

कोलकाता ने पिछले मैच में अपनी सलामी जोड़ी में एक बार फिर बदलाव किया था। नीतीश राणा को शुभमन गिल के साथ पारी की शुरूआत करने भेजा था। राहुल त्रिपाठी नंबर-3 पर आ गए थे।

राणा ने 81 रनों की पारी खेली थी और नरेन के साथ मिलकर 115 रनों की साझेदारी कर टीम को प्रबल स्कोर दिया था। गिल, त्रिपाठी और दिनेश कार्तिक विफल रहे थे। इन तीनों में से गिल और त्रिपाठी तो फॉर्म में हैं, लेकिन कार्तिक के प्रदर्शन में निरंतरता देखने को नहीं मिल रही है।

गेंदबाजी में पैट कमिंस ने वो फॉर्म दिखाई जिसकी उम्मीद उनसे लंबे समय से की जा रही थी और पांच विकेट लेने वाले वरुण चक्रवर्ती ने कुलदीप यादव के ऊपर अपने चयन को सही साबित किया है। कोलकाता की गेंदबाजी में शिवम मावी, कमलेश नागरकोटी और प्रसिद्ध कृष्णा ऐसे युवा गेंदबाज हैं जो लगातार अच्छा कर रहे हैं।

Advertisement

नए कप्तान इयोन मोर्गन की कप्तानी में टीम नई तो दिख रही है, लेकिन उसके लिए जरूरी है कि वह लीग के इस अहम पड़ाव पर निरंतरता बनाए रखे और गलतियां नहीं करें।

गलतियों की गुंजाइश पंजाब के लिए और भी कम है। उसे हर मैच में जीत के पायदान पर खड़ा होना होगा। टीम ने पिछले मैच में जिस तरह 126 के रनों का स्कोर का बचाव किया वो लाजवाब था।

हैदराबाद जीत की तरफ जाती दिख रही थी और तभी पंजाब ने अपने गेंदबाजों के दम पर बाजी पलट उससे जीत छीन ली। यह जीत पंजाब को वह जरूरी आत्मविश्वास और भरोसा देगी जिसकी जरूरत इस समय टीम को है।

Advertisement

मयंक अग्रवाल पिछले मैच में नहीं खेले थे। उनकी जगह मनदीप सिंह ने केएल राहुल के साथ पारी की शुरूआत की थी। मयंक को लेकर टीम प्रबंधन का किसी तरह का बयान नहीं आया है। वह खेलेंगे या नहीं मैच के दिन ही पता चल पाएगा।

लेकिन पंजाब की एक चिंता अभी तक बरकरार है जो उसे गहरी चोट पहुंचा सकती है। उसका मध्य क्रम कमजोर है। मयंक और राहुल की सलामी जोड़ी के बाद आते हैं क्रिस गेल और फिर निकोलस पूरन। यहीं पंजाब की बल्लेबाजी खत्म हो जाती है।

कागजों पर देखा जाए तो टीम के पास मध्य क्रम में ग्लैन मैक्सवेल जैसा बड़ा नाम है, लेकिन आंकड़ों की हकीकत में मैक्सेवल की फॉर्म सिर्फ फिक्र देती है। दीपक हुड्डा को पिछले कुछ मैचों में मौका दिया गया है, लेकिन वह सफल नहीं रहे हैं।

Advertisement

गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और रवि बिश्नोई लगातार टीम के लिए अच्छा कर रहे हैं। पिछले मैच में क्रिस जोर्डन ने जिस तरह से आखिरी ओवरों में तीन अहम विकेट ले मैच का पासा पलटा उस लिहाज से उनकी टीम में जगह पक्की है।

युवा अर्शदीप सिंह ने भी बेहद प्रभावित किया है। शमी, जोर्डन और अर्शदीप अगर लय में गेंदबाजी करते हैं तो कोलकाता के बल्लेबाजों के लिए मुश्किल होगी।

स्पिन में देखना होगा कि टीम मुरुगन अश्विन को भी इस मैच में खेलाती है या नहीं। या फिर छोटा मैदान देखकर एक अतिरिक्त बल्लेबाज या एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को शामिल किया जाएगा।

Advertisement

KKR vs KXIP Head to Head

कोलकाता और पंजाब के बीच कुल 26 मैच खेले गए हैं। जिसमें कोलकाता ने 18 और पंजाब ने 8 मैच जीते हैं। पिछले पांच मैचों में कोलकाता ने चार और पंजाब ने सिर्फ एक मैच जीता है। इस सीजन में हुए पहले मैच में कोलकाता 2 रन से जीती थी।

टीमें (सम्भावित) :

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स: इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, सुनील नरेन,शुभमन गिल, लॉकी फर्ग्यूसन, नीतीश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कमलेश नागरकोटी, पैट कमिंस, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती।

किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल/मनदीप सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन, क्रिस जोर्डन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह, क्रिस गेल।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार