जयपुर, 22 अप्रैल (CRICKETNMORE)| राजस्थान रॉयल्स आज यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के एक अहम मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। राजस्थान की टीम अपना कप्तान बदलते ही जीत की पटरी पर लौट आई है। अजिंक्य रहाणे की जगह नए कप्तान बनाए गए स्टीवन स्मिथ के हाथों में कमान आते ही टीम ने अपने घर में पूर्व चैम्पियन मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से करारी मात दी है। 

Advertisement

स्मिथ के कप्तान बनते ही उनके बल्ले से रन भी निकलने शुरू हो गए हैं। मुंबई के खिलाफ उन्होंने नाबाद 59 रन की पारी खेलकर 162 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। 

Advertisement

राजस्थान नौ मैचों में तीन जीत और छह हार के साथ छह अंकों के सहारे तालिका में सातवें नंबर पर है। प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए टीम को अब बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे। 

वहीं, इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही दिल्ली ने भी अपने पिछले मैच में अपने घरेलू फिरोजशाह कोटला मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब को पांच विकेट से मात दी है। 

दिल्ली इस समय 10 मैचों में छह जीत और चार हार के साथ 12 अंकों की बदौलत तीसरे नंबर पर कायम है। उसके लिए अब प्लेऑफ की राह आसान होती जा रही है।

 
Advertisement

 दिल्ली को एक बार फिर अपने स्टार बल्लेबाज शिखर धवन और कप्तान श्रेयस अय्यर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दोनों खिलाड़ियों ने पिछले मैच में क्रमश: 56 और नाबाद 58 रन की पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 

गेंदबाजी में टीम को अपने स्टार गेंदबाज कगिसो रबाडा से काफी उम्मीदें होगी, जो अब तक 21 विकेटों के साथ गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर चल रहे हैं। 

उनके अलावा संदीप लामिछाने पर भी सबकी नजरें रहेंगी, जिन्होंने पिछले मुकाबले में तीन विकेट चटकाए थे। वह पांच मैचों में आठ विकेट ले चुके हैं। 

Advertisement

टीमें (संभावित) : 

दिल्ली: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अमित मिश्रा, कगिसो रबाडा, संदीप लामिछाने, शिखर धवन, अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा, कोलिन इंग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड। 

राजस्थान: अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, स्टुअर्ट बिन्नी, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, धवल कुलकर्णी, जयदेव उनादकट, लियाम लिविंगस्टोनय/ एश्टन टर्नर, रियान पराग।  
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार