आईपीएल 2021 के दूसरे क्वालिफायर में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज़ों ने उनकी लुटिया डूबोने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन सलामी बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ ने एक बार फिर से अपनी बल्लेबाज़ी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दिल्ली की टीम 20 ओवर में सिर्फ 135 रन ही बना सकी। मगर शॉ ने एक बार फिर से आतिशी अंदाज़ में शुरुआत की और दिल्ली को 4 ओवर में ही 32 के स्कोर तक पहुंचा दिया। शॉ बेशक 18 रन ही बना पाए लेकिन इस दौरान उन्होंने एक ऐसा छक्का लगाया जिसने फैंस का भरपूर मनोरंजन किया।

Advertisement

शॉ ने पारी के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर आगे निकलकर एक 90 मीटर का छक्का जड़ दिया। ये ओवर शाकिब कर रहे थे जिन्होंने अपने पहले ओवर में सिर्फ 1 रन दिया था ऐसे में उनकी पहली ही गेंद पर आगे निकलकर छक्का लगाने की हिम्मत सिर्फ पृथ्वी ही कर सकते थे।

शॉ ने आगे निकलकर गेंद को आकाश की सैर के लिए भेज दिया और गेंद स्टेडियम की छत पर जाकर गिरी। इस दौरान केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन का चेहरा लटका हुआ नज़र आया। हालांकि, इस मैच की बात करें तो ताज़ा समाचार लिखे जाने तक केकेआर को मैच जीतने के लिए 20 गेंदों में सिर्फ 11 रनों की जरूरत थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार