हैदराबाद, 15 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की तारीफ करते हुए कहा है कि उनमें सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा और वीरेंद्र सहवाग की झलक दिखती है। शास्त्री ने कहा, "उनका (शॉ) जन्म क्रिकेट खेलने के लिए ही हुआ है। वह आठ साल की उम्र से मुंबई के मैदानों में खेल रहे हैं। आप उनकी कड़ी मेहनत देख सकते हैं। दर्शकों को भी उनका खेल शानदार लगता है। उनमें थोड़ी सचिन की और थोड़ी सहवाग की झलक दिखती है और जब वह चलते हैं तो उसमें लारा की भी झलक देखने को मिलती है।" 

Advertisement

उन्होंने कहा, "अगर वह खुद को एकाग्र रखते हैं और खेल पर ध्यान देते हैं तो उनका भविष्य सुखद है।"  ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS  

Advertisement

शॉ ने अपने पदार्पण टेस्ट में शतक जड़ा था। उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 52 गेंदों पर शानदार 70 रन की पारी खेली। 

भारतीय कोच ने इस अवसर पर तेज गेंदबाज उमेश यादव की भी तारीफ की, जिन्होंने मैच में कुल 10 विकेट चटकाए। वह कपिल देव और जवागल श्रीनाथ के बाद 10 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज हैं। 

शास्त्री ने कहा, "एक खिलाड़ी के तौर बेंच पर बैठना काफी निराश करने वाले वाला होता है जैसा कि उमेश के साथ चार मैचों में हुआ। सिर्फ 11 खिलाड़ी खेल सकते हैं। उन्होंने यहां मिले मौका का अच्छा फायदा उठाया, मैं उनके लिए खुश हूं। ऐसा प्रदर्शन सिर्फ चौथी बार हो रहा है।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार