17 फऱवरी,(CRICKETNMORE)। इंदौर में 21 फरवरी से शुरू होने वाले भारत के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए मुंबई ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। 

Advertisement

टीम में ओपनिंग बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को शामिल किया गया है जो ऑस्ट्रेलिया में प्रैक्टिस मैच के दौरान टखना मुड़ने के कारण क्रिकेट के मैदान से 3 महीने तक दूर थे। इसके चलते वह टेस्ट सीरीज में भी हिस्सी नहीं ले सके थे। इसके अलावा टीम की कप्तान अंजिक्य रहाणे को सौंपी गई है।

Advertisement

अक्टूबर 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले पृथ्वी ने अपने पहले ही मैच में शानदार शतक लगाया था। इस सीरीज में उन्हें मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया था। 

गुरूवार को बेंगलौर स्थिथ नेशनल क्रिकेट अकेडमी में पृथ्वी शॉ ने यो-यो टेस्ट पास किया। जिसके बाद अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली मुंबई की सिलेक्शन कमेटी ने उन्हें टीम में शामिल करने का फैसला किया। 

टीम इस प्रकार है

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, धवल कुलकर्णी, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, सूर्यकुमार यादव, आकाश पारकर, ईशनाथ केरकर, धरमिल मटकर, शम्स मुलानी, शुभम रंजने, तुषार देशपांडे, रोयसटन डियास।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार