टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। राहुल ने 6 मैचों में 120.75 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए महज 128 रन बनाए। बड़े टूर्नामेंट से पहले ही केएल राहुल खराब फॉर्म में जूझ रहे थे, ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 3 भारतीय खिलाड़ियों के नाम जिन्हें अगर इंडियन स्क्वाड में चुना जाता तो वह सलामी बल्लेबाज़ी करते हुए राहुल से 4 गुना अच्छा प्रदर्शन कर सकते थे।

Advertisement

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw)

Advertisement

विस्फोटक युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को केएल राहुल ही जगह चुना जाता तो वह 4 गुना बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। पृथ्वी शॉ आक्रमक क्रिकेट खेलते हैं। ऐसे में वह पावरप्ले में तेजी से रन बनाकर रोहित को समय और टीम को फायदा दे सकते थे। पृथ्वी शॉ का आईपीएल में स्ट्राइक रेट 147.45 का रहा।

ईशान किशन (Ishan Kishan)

Advertisement

इंडियन स्क्वाड में लेफ्ट हैंडर्स बैटर्स की भारी कमी थी। ऐसे में ईशान किशन को टीम में शामिल किया जा सकता था। ईशान किशन केएल राहुल की जगह रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करके टीम को तेज शुरुआत दिला सकते थे। ईशान किशन का आईपीएल में स्ट्राइक रेट 132.34 का रहा है।

शिखर धवन (Shikhar Dhawan)

Advertisement

बाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज़ शिखर धवन टी20 वर्ल्ड कप में केएल राहुल से कई मायनों में बेहतर साबित होते। आईपीएल 2022 में उन्होंने 14 मुकाबलों में पंजाब किंग्स के लिए 38.33 की औसत और 122.67 की स्ट्राइक रेट से 460 रन बनाए थे।

टी20 वर्ल्ड कप में रोहित और राहुल दोनों ही एकंर रोल नहीं निभा सके, लेकिन शिखर धवन यह काम बखूबी तौर पर करना जानते हैं। शिखर को विदेशी परिस्थितियों में बल्लेबाज़ी करने का अनुभव केएल राहुल से कई ज्यादा है, ऐसे में टी-20 वर्ल्ड कप में वह टीम को केएल राहुल से 4 गुना फायदा दे सकते थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार