इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। काफी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन इसी बीच कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने इस टूर्नामेंट के दौरान अब तक सिर्फ संघर्ष किया है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के नाम बताएंगे जिनका प्रदर्शन अब तक काफी निराशाजनक रहा और उनका बल्ला भी एक-एक रन के लिए तरसा गया।

Advertisement

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw)

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ आईपीएल 2023 में सिर्फ और सिर्फ संघर्ष कर रहे हैं। डीसी की टीम ने अब तक टूर्नामेंट में पांच मुकाबले खेले हैं जिसके दौरान पृथ्वी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने 5 इनिंग में सिर्फ 34 रन बनाए हैं। उनकी औसत 6.80 और स्ट्राइक रेट 117.24 की है। यही वजह है पृथ्वी हमारी लिस्ट का हिस्सा हैं।

रियान पराग (Riyan Parag)

राजस्थान रॉयल्स के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ रियान पराग भी हमारी लिस्ट का हिस्सा हैं। आरआर रियान को अपना फ्यूचर स्टार और फिनिशर मानती हैं। उन्होंने लगातार रियान पर भरोसा जताया है, लेकिन इसके बदले उन्हें सिर्फ रियान की तरफ से एक के बाद एक बैट से फ्लॉप शो देखने को मिले हैं। रियान ने आईपीएल 2023 में अब तक पांच पारियों में महज 54 रन जोड़े हैं। उनकी औसत 13.50 की है। पिछले साल भी रियान पराग का प्रदर्शन बेहद खराब था।

दीपक हुड्डा (Deepak Hooda)

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स के टॉप ऑर्डर बैटर दीपक हुड्डा भी आईपीएल 2023 में संघर्ष कर रहे हैं। हुड्डा ने अब तक सीजन में छह इनिंग खेलकर अपनी टीम के लिए सिर्फ 39 रन बनाए हैं। इस सीजन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 17 रनों का है। हुड्डा का स्ट्राइक रेट भी सिर्फ 79.59 का है। यही वजह है वह भी हमारी लिस्ट का हिस्सा हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार