रॉयल लंदन वनडे कप में नॉर्थैम्पटनशर के लिए खेल रहे पृथ्वी शॉ ने अपने दूसरे ही मैच में धमाका कर दिया है। नॉर्थैम्पटनशायर के लिए अपने डेब्यू में पृथ्वी सिर्फ 34 रन बना सके थे। ग्लूस्टरशायर के खिलाफ बेशक पृथ्वी बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे लेकिन उन्होंने समरसेट के खिलाफ मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 81 गेंदों में शतक जड़ दिया।

Advertisement

पृथ्वी ने अपने शतक तक पहुंचने के लिए सिर्फ 81 गेंदों का समय लिया और इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके और 2 छक्के भी देखने को मिले। पृथ्वी की इस पारी से उनके आलोचकों के मुंह भी बंद हो गए होंगे लेकिन उन्हें इस प्रदर्शन को आने वाले कुछ मैचों में भी जारी रखना होगा ताकि इंग्लैंड में किए जा रहे उनके धमाकों की गूंज भारत तक पहुंच सके।

Advertisement

समरसेट के खिलाफ नॉर्थैम्पटनशायर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और एमिलो गे के साथ मिलकर पृथ्वी शॉ ने 63 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। गे तो 35 गेंदों में 30 रन बनाकर चलते बने लेकिन पृथ्वी शॉ का बल्ला चलता रहा उन्होंने टीम की रनगति को बिल्कुल भी धीमा नहीं होने दिया और देखते ही देखते अपना शतक भी पूरा कर लिया।

फिलहाल ताजा समाचार लिखे जाने तक पृथ्वी 83 गेंदों में 110 रन बनाकर नाबाद हैं और नॉर्थैम्पटनशाय की टीम ने 31 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 199 रन बना लिए हैं। अभी भी नॉर्थैम्पटनशायर की पारी में 19 ओवर बचे हैं और अगर वो पूरे 50 ओवर खेलते हैं तो हो सकता है कि विदेशी सरज़मीं पर पृथ्वी के बल्ले से फैंस को दोहरा शतक भी देखने को मिल जाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार