हेमिल्टन, 4 फरवरी | भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की कि चोटिल शिखर धवन के स्थान पर वनडे टीम में शामिल किए गए पृथ्वी शॉ को बुधवार को न्यूजीलैंड के साथ होने वाले वनडे मुकाबले के लिए अंतिम एकादश में शामिल किया जाएगा और वह पारी की शुरुआत करेंगे। कोहली ने यह भी कहा कि शानदार फार्म में चल रहे लोकेश राहुल मध्यक्रम में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी सम्भालेंगे।

Advertisement

कोहली ने यहां संवाददाताओं से कहा, "रोहित का वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। वनडे में पृथ्वी शॉ पारी की शुरुआत करेंगे जबकि लोकेश राहुल को मध्य क्रम में बल्लेबाजी करनी होगी। हम चाहते हैं कि वह विकेटकीपिंग के साथ-साथ मध्यक्रम में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी सम्भालें।"

Advertisement

भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड को 5-0 से हराया। अब दोनों टीमें तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेंगी और इसके बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

टेस्ट सीरीज के लिए मंगलवार को टीम की घोषणा की गई। पिंडली की चोट के कारण रोहित टेस्ट सीरीज का भी हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह पृथ्वी शॉ को टीम में जगह मिली है।

रोहित को न्यूजीलैंड के साथ हुए पांचवें टी-20 मुकाबले के दौरान चोट लगी थी। इसके कारण वह टेस्ट तथा वनडे टीम से बाहर हो गए हैं। रोहित के स्थान पर मयंक अग्रवाल को वनडे टीम में जगह मिली है। मयंक टेस्ट टीम का भी हिस्सा हैं।

इस टीम में तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को भी जगह मिली है, लेकिन उनका खेलना या ना खेलना फिटनेस पर निर्भर करता है। इशांत को दिल्ली में रणजी मैच के दौरान चोट लगी थी।

Advertisement

टेस्ट टीम में तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को भी जगह मिली है। इसी तरह न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शानदार दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज शुभमन गिल को भी टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार