21 सितंबर, कानपुर (CRICKETNMORE)। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच कल कानपुर में खेला जाएगा। ऐसे में दोनों टीमें अपने – अंतिम ग्यारह की तैयारी में लगी हुई है। 

Advertisement

मीडिया से बातचीत करते हुए कोहली हालांकि किसी भी बात का जिक्र नहीं किया है कि पहले टेस्ट मैच में अंतिम ग्यारह में कौन – कौन से खिलाड़ी होगें लेकिन उन्होंने इशांत शर्मा के चोटिल हो जाने के बाद ये जरुर कहा कि नए गेंदबाजों के लिए खुद को साबित करने के लिए ऐसे ही मौके आते हैं। हो सकता है कोहली 2 तेज गेंदबाजों के साथ कानपुर टेस्ट खेलने के लिए मैदान पर उतरे।

मीडिया में खबर आई है कि कानपुर की पिच स्पिनर्स को ज्यादा मौके देगी जिससे ये जाहिर सा प्रतित हो रहा है कि कोहली तीन स्पिनर विकल्प को पहले टेस्ट मैच में आजमाए।  यदि कोहली अपनी स्पिन रणनीति के सहारे मैदान पर उतरते हैं को रविद्र जडेजा, अमित मिश्रा और अश्विन की तिकड़ी का टीम में शामिल होना पक्का है।

कोहली के लिए सबसे बड़ा सरदर्द है ओपनिंग बल्लेबाजी। एक तरफ शिखर धवन का फॉर्म काफी दिनों से अच्छा नहीं चल रहा है लेकिन धवन तेज बल्लेबाजी करते हैं जिससे रन बनते रहते हैं। ऐसे में कोहली के धवन को बाहर बिठाना आसान नहीं होगा लेकिन कोहली के पास मुरली विजय के साथ केएल राहुल एक शानदार विकल्प है। राहुल का परफॉर्मेंस पिछले काफी समय से शानदार रहा है।

Advertisement

हो सकता है कोहली धवन की जगह केएल राहुल से ओपनिंग बल्लेबाजी कराए। कोहली के लिए एक और सिरदर्द रोहित शर्मा हैं। राहित शर्मा और धवन एक ही तराजू पर हैं।

रोहित शर्मा का भी फॉर्म कोई खास नहीं रहा है लेकिन रोहित शर्मा सभी के चहेते हैं। पिछले दिनों अनिल कुंबले ने रोहित शर्मा का बचाव ये कहते हुए कहा था कि रोहित तेजी से रन बनातें हैं जिसके कारण ही वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में पुजारा के ऊपर उनको तबोज्जो दी गई थी.

लेकिन भारत में रोहित शर्मा बेहतरीन खेल खेल सकते हैं। रोहित शर्मा का भारत में रिकॉर्ड शानदार रहा है। साल 2013 में टेस्ट करियर में डेब्यू करने के बाद से जहां रोहित शर्मा एक तरफ वनडे के बेहतरीन बल्लेबाज बनकर उभरे तो वहीं टेस्ट मैच में थोड़े गच्चा खा गए हैं।

Advertisement

हालांकि रोहित शर्मा ने भारत के मुकाबले ज्यादा टेस्ट देश के बाहर खेले हैं। अपने घर में रोहित ने 4 टेस्ट मैचों में 314 रन बनाए हैं जिसमें 2 शतक जमा चुके हैं। ऐसे में कोहली रोहित  को टीम में रखना चाहेगें।

मध्यक्रम पर कोहली और पुजरा अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखाएगें तो वहीं जडेजा को ऑल राउंडर की भूमिका मिल सकती है।

अब देखना होगा कि कोहली और कुंबले किस रणनीति के सहारे कानपुर टेस्ट मैच में उतरते हैं।

Advertisement

संभावित टीम इंडिया:

भारत : विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, मुरली विजय, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, रिद्धिमान साहा, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद समी, भुवनेश्वर कुमार, अमित मिश्रा ।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार