9 अक्टूबर, गुवाहटी (CRICKETNMORE)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा टी- 20 मैच 10 अक्टूबर को गुवाहटी में खेला जाएगा। दूसरे टी- 20 में भारत की टीम चाहेगी कि जीतकर सीरीज पर अजेय बढ़त बना ले तो वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे टी- 20 मैच जीतने के लिए भारत को कड़ी टक्कर देनी कोशिश में होगी।  क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ की खूबसूरत दिल धड़काने वाली है, जरूर देखें

Advertisement

ऐसे में जब दूसरा टी- 20 मैच काफी अहम हो चला है तो जानते हैं कि दूसरे टी- 20 के लिए भारत की प्लइंग इलेवन में क्या बदलाव हो सकते हैं। आगे क्लिक करके जाने►

 
Advertisement

शिखर धवन और रोहित शर्मा
ओपनर के तौर पर एक बार फिर धवन और रोहित शर्मा का जलवा चलेगा। दोनों इस समय शानदार फॉर्मे में हैं। पहले टी 20 में धवन ने वापसी की और आते ही अच्छी परफॉर्मेंस की और 15 रन बनाकर नॉट आउट रहे। क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ की खूबसूरत दिल धड़काने वाली है, जरूर देखें

हालांकि रोहित शर्मा 11 रन ही बना सके लेकिन सभी जानते हैं कि टी- 20 में रोहित शर्मा कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं। ऐसे में दूसरे टी- 20 में दोनों ओपनर बल्लेबाज अच्छा परफॉर्मेंस कर कमाल करने की कोशिश में होगें।

 

Advertisement

कोहली
कोहली कमाल के बल्लेबाज हैं इसमें कोई शक नहीं है। पहले टी- 20 में कोहली ने अपने 22 रन की पारी में जो भी शॉट्स खेले वो शानदार था। ऐसे में भारतीय फैन्स चाहेंगे कि भारत टॉस जीते और पहले बल्लेबाजी करे जिससे कोहली की बल्लेबाजी का ज्यादा से ज्यादा मजा ले जाया जा सके।

 

Advertisement

चौथे नंबर पर हार्दिक पांड्या
टी20 में भी उम्मीद की जा रही है कि पांड्या नंबर 4 पर उतरे। क्योंकि 20 ओवर वाले मैच में यदि पांड्या को ज्यादा से ज्यादा समय पिच पर बिताने का समय मिला तो सभी जानते हैं कि रनों की बरसात किस कदर हो सकती है। क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ की खूबसूरत दिल धड़काने वाली है, जरूर देखें

हालांकि पहले टी- 20 में पांड्या को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला लेकिन अपनी गेंदबाजी से एक विकेट चटाकर अच्छी गेंदबाजी करी थी। ऐसे में दूसरे टी- 20 में क्रिकेट फैन्स एक बार फिर पांड्या का धमाका देखने की उम्मीद में होगें।

 
Advertisement

धोनी
नंबर 5 पर धोनी कर सकते हैं बल्लेबाजी। कई क्रिकेट पंडित भी चाहते हैं कि धोनी नंबर पर 5 पर बल्लेबाजी करें क्योंकि इस क्रम पर धोनी को समय भी मिलेगा जिससे वो बड़े से बड़े शॉट्स लगा सकते हैं। देखना होगा कि टीम मैनेजमेंट धोनी को किस क्रम पर बल्लेबाजी कराता है।

 

केदार जाधव 
दूसरे टी- 20 में भी जाधव को मौका मिल सकता है। टी- 20 में अभी तक जाधव कोई खास कमाल नहीं कर पए हैं ऐसे में उम्मीद है कि कोहली केदार जाधव को टी- 20 में ज्यादा से ज्यादा मौका दे ऐसे इसलिए क्योंकि जाधव को सुरेश रैना के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।

Advertisement

 

Advertisement

मनीष पांडे
मनीष पांडे भारत के फीनिशर की भूमिका निभाएगें। मनीष पांडे का भी दूसरा टी- 20 मैच खेलना बिल्कुल तय लग रहा है। गौरतलब है कि पहले टी- 20 में बारिश की बाधा के कारण मैच बेहद ही छोटा हो गया था जिससे इन सभी खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला ऐसे में उम्मीद है कि दूसरे टी- 20 में पांडे जी को अपनी बल्लेबाजी से जौहर दिखाने का मौका मिलेगा। कमाल की खूबसूरत है इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की वाइफ 

 

 

Advertisement

युजवेंद्र चहल और कुलदीप की जोड़ी है कमाल की
दोनों स्पिन दिग्गज कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। दोनों स्पिन गेंदबाज अपनी गेंदबाजी से कंगारू बल्लेबाजों को खुब परेशान कर रहे हैं। अभी तक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज इस सीरीज में दोनों की गेंदबाजी खेल पाने में असमर्थ रहे हैं। दूसरे टी- 20 में भी दोनों गेंदबाजों से खासा उम्मीद होगी।

 

Advertisement

तेज गेंदबाजी में नेहरा की हो सकती है वापसी
दूसरे टी- 20 में उम्मीद है कि नेहरा की वापसी होगी। क्योंकि भारत की टीम पहला टी- 20 जीत चुकी है ऐसे में ऑस्ट्रेलिया पर दबाव होगा। इसी दबाव का फायदा उठाकर टीम मैनेजमेंट तेज गेंदबाजी में एक बदलाव कर सकता है। यदि ऐसा हुआ तो आशीष नेहरा की वापसी हो सकती है। कमाल की खूबसूरत है इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की वाइफ 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार