भारत और पाकिस्तान के बीच 4 जून को महामुकाबला खेला जाना है। कोहली के लिए अब उस मैच को लेकर मुश्किल हालात पैदा हो गए हैं। कोहली के सामने सबसे बड़ी चुनौती ये है कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में किन - किन खिलाड़ियों को अंतिम ग्यारह में जगह दी जाए। आईए जानते हैं ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम में मौका मिल सकता है।   PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप 

 
Advertisement

Advertisement

शिखर धवन और रोहित शर्मा (ओपनर)
शिखर धवन और रोहित शर्मा भारतीय पारी की शुरूआत करेगें। दोनों बल्लेबाजों के लिए यह टूर्नामेंट काफी अहम है। एक तरफ जहां धवन साल 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में किए गए अपने परफॉर्मेंस को फिर से दोहराना चाहेंगे तो वहीं दूसरी ओर रोहित शर्मा अपने परफॉर्मेंस से फिर से क्रिकेट प्रमियों का दिल जीतने की कोशिश करेगें।

रोहित शर्मा चोट के बाद पहली बार कोई इंटरनेशनल मैच खेलने वाले हैं। भारतीय टीम को इन दोनों खिलाड़ियों से काफी उम्मीद है।

Advertisement

विराट कोहली
चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय फैन्स को कोहली से काफी उम्मीद है। वनडे में विराट कोहली कमाल के खिलाड़ी हैं। आईपीएल में विराट कोहली का फॉर्म कोई खास नहीं रहा था लेकिन बड़े टूर्नामेंट में कोहली बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आते हैं। PHOTOS: ललित मोदी की बेटी आलिया मोदी है काफी बिंदास, फोटो देखकर दिवाने हो जाएगें  कोहली यदि अच्छी बल्लेबाजी करने में सफल रहे तो इसमें कोई शक नहीं कि भारतीय टीम को फाइनल तक का सफर तय करने में आसानी होगी।

Advertisement

धोनी
धोनी भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में काफी अहम साबित हो सकते हैं। एमएस ना सिर्फ विकेटकीपर के तौर पर अच्छा करने में समर्थ हैं बल्कि बल्लेबाजी में भी शानदार हैं। पाकिस्तान के खिलाफ धोनी की बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव हो सकता है और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।

Advertisement

युवराज सिंह
युवराज सिंह के लिए चैंपियंस ट्रॉफी काफी अहम है। युवी को लेकर तरह - तरह की बातें अब जोर पकड़ने लगी है। इस बार के चैंपियंस ट्रॉफी में युवी से काफी उम्मीद है। युवी ने इंग्लैंड में एक भी अभ्यास मैच नहीं खेला है और इंग्लैंड की पिच तेज गेंदबाजों को खासा मदद देती है। ऐसे युवी को अपने करियर में विस्तार देना है तो चैंपियंस ट्रॉफी में हर हाल में अच्छा खेल दिखाना होगा।

Advertisement

दिनेश कार्तिक
बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में दिनेश कार्तिक ने 94 रन की पारी खेलकर अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। हो सकता है पाकिस्तान के खिलाफ कार्तिक बतौर बल्लेबाज टीम में शामिल हो। दिनेश कार्तिक इस समय अपने करियर के सबसे चरम समय में हैं। यकिनन कोहली कार्तिक के फॉर्म का फायदा उठाना चैंपियंस ट्रॉफी में चाहेगें।

Advertisement

 

Advertisement

रवींद्र जडेजा
साल 2013 में जडेजा भारत के लिए शानदार साबित हुए थे। इस बार भी भारत को उनके ऑल राउंड परफॉर्मेंस से काफी उम्मीद है। जडेजा की गेंदबाजी कोहली के पास एक अहम हथियार के रूप में मौजूद है जो ब्रेक थ्रू दिलाने में कारगार साबित होता है।

 

Advertisement

अश्विन
अश्विन ने भारत के होम सीजन में शानदार गेंदबाजी की थी। आईपीएल 2017 से अश्विन दूर थे लेकिन भारत के लिए स्पिन आक्रमण की कमान अश्विन के कंधे पर है। अश्विन ने अबतक 105 वनडे मैचों में 145 विकेट चटकाए हैं।

रहाणे और केदार जाधव की होगी छुट्टी,  तेज गेंदबाज के लिए कोहली चारों तेज गेंदबाज को लेगे अंतिम ग्यारह में

इंग्लैंड में तेज गेंदबाजी भारत के लिए अहम साबित होगा। इस बार भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण अपने रंग में हैं।

Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में उमेश यादव मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह पर सभी की नजरे होगी। उनका परफॉर्मेंस अच्छा रहा तो भारत आसानी के साथ चैंपियंस ट्रॉफी जीत सकता है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार