राशिद खान (Rashid Khan) की कहर बरपाती गेंदबाजी और टिम डेविड (Tim David) की तूफानी पारी के दम पर लाहौर कलंदर्स ने पेशावर जाल्मी को 10 रनों से हरा दिया। 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेशावर की टीम निर्धारित 20 ओवरों मे 8 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना सकी। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लाहौर की टीम ने टॉप 4 विकेट सिर्फ 25 रन के स्कोर पर ही गंवा दिए। इसके बाद टिम डेविड ने बेन डंक के साथ मिलकर पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी की। 

डेविड ने 36 गेंदों में 3 चौकों औऱ 5 छक्कों की मदद से नाबाद 64 रन, वहीं डंक ने 33 गेंदों में 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 48 रनों की पारी खेली। इसके अलावा जेम्स फॉल्कनर ने 7 गेंदों में 22 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसकी बदौलत लाहौर ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। 

पेशावर के लिए फेबियन एलेन ने 2 विकेट, वहीं कप्तान वहाब रियाज, मोहम्मद इरफान, उमैद आसिफ और मोहम्मद इमरान ने 1-1 विकेट चटकाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेशावर टीम की शुरूआत भी खराब रही और कामरान अकमल औऱ हैदर अली की ओपनिंग जोड़ी सिर्फ 5 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। अनुभवी शोएब मलिक ने तूफानी पारी खेलकर को संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से कोई बल्लेबाज उनके साथ नहीं टिका। 
मलिक ने 48 गेंदो में 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 73 रनों की पारी खेली। इसके अलावा उमैद आसिफ ने नाबाद 23 और डेविड मिलकर ने 21 रनों की पारी खेली। 

Advertisement

स्पिनर राशिद खान ने सिर्फ 20 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा जेम्स फॉल्कनर ने 2 और हारिस राउफ ने 1 विकेट लिया। राशिद को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस्लामाबाद के खिलाफ हुए मुकाबले में भी वह मैन ऑफ द मैच रहे थे।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार