हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने लाइव शो पर शो के होस्ट द्वारा बेइज्जत होने के बाद आन एयर इस्तीफा दिया था। शोएब अख्तर और शो के होस्ट नौमान नियाज के बीच लाइव शो के दौरान माहौल गरमाया था। अब इस पूरे मामले पर नौमान नियाज ने रिएक्शन दिया है और परदे के पीछे की पूरी कहानी बताई है।

Advertisement

नौमान नियाज ने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा (जिसे आप वीडियो के 25वें मिनट से सुन सकते हैं), 'मैनें ऑन-एयर जो किया और उसके जो नतीजे आए हैं वो उचित है। मैं पूरी तरह से स्वीकार करता हूं इस गलती को चाहे थोड़ा सा ही हुआ हो चाहे शोएब ने ही मुझे ऐसा करने के लिए मजबूर किया हो। उस दिन परदे के पीछे काफी कुछ हुआ था। इंसान गलती करता है, लेकिन, ऐसा नहीं होना चाहिए था और उसके लिए मैं एक बार नहीं बल्कि एक लाख बार माफी मांग सकता हूं।'

Advertisement

नौमान नियाज ने आगे कहा, 'मुझे पता है कि मैंने बहुत से लोगों की भावनाओं को आहत किया है और इसमें शोएब अख्तर भी शामिल हैं। कैमरे के पीछे जो कुछ भी हुआ हो लेकिन, सामने ऐसा नहीं होना चाहिए था। मेरे पिता ने मुझसे कहा कि मैं तुमसे ऐसा करने की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं कर रहा था। उन्होंने मुझसे कहा इसके पीछे जो भी कारण हो लेकिन तुमने आपा खो दिया था।'

नौमान नियाज ने बताई परदे के पीछे की कहानी: नौमान नियाज ने कहा कि वह चैनल के प्रमुख हैं इसलिए उन्हें बहुत सी चीजें देखनी होती हैं। नियाज ने खुलासा किया कि शोएब अख्तर को पूरे साल के लिए एक रिटेनर दिया गया था, लेकिन 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' ने बाद में उनके वेतन में वृद्धि के लिए कहा था। इसके बाद भी कई ऐसे मौके आए जब शोएब अख्तर उनके शो पर आने की बजाए दुबई निकल लिए जहां पर वो हरभजन के साथ शो में दिखे। हमारे चैनल के साथ कॉन्ट्रेक्ट होने के बावजूद शोएब दूसरे चैनलों पर जाकर बैठते थे और जब भी मैं उनसे शो में आने के लिए कहता तब वह कहते कि उनकी तबियत खराब है। ऐसे में मेरे दिमाग में कई बाते चल रही थीं इस वजह से ऐसा हुआ।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार