भारत के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।उन्होंने अहमदाबाद में सौराष्ट्र के खिलाफ चल रहे विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले में पंजाब के लिए आक्रामक पारी खेलते हुए 96 गेंदों में 170 रन ठोक दिए। पंजाब के लिए पारी की शुरुआत करते हुए अभिषेक ने 22 चौकों और 8 गगनचुंबी छक्कों की मदद से सिर्फ 96 गेंदों पर 170 रन बना दिए।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का सौराष्ट्र का फैसला मेजबान टीम पर उल्टा पड़ गया और पंजाब के आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह ने उनके गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। प्रभसिमरन और अभिषेक की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 31 ओवरों में ही 298 रनों की साझेदारी करके कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

Advertisement

प्रणव करिया ने चार विकेट लेकर सौराष्ट्र की लाज बचाने का काम किया। हालांकि, उनकी शानदार गेंदबाजी के बावजूद पंजाब ने 424 रनों का विशाल स्कोर बना दिया, जो विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में संयुक्त रूप से पांचवां सबसे बड़ा टीम स्कोर है। विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब की अगुआई कर रहे अभिषेक ने मुंबई के खिलाफ़ पिछले मैच में सिर्फ़ 54 गेंदों पर 66 रन बनाए थे।

अभिषेक का बल्ला बिल्कुल सही समय पर रन उगल रहा है क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ़ टी-20 सीरीज़ के लिए भारतीय टीम का चयन भी होने वाला है और फरवरी में पाकिस्तान और दुबई में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी भारतीय टीम का चयन होना है ऐसे में उनकी ये आतिशी पारी चयनकर्ताओं को जरूर लुभाने का काम कर सकती है। ऐसे में अगर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी अभिषेक को टीम में शामिल कर लिया जाता है तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होनी चाहिए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार