इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मंगलवार, 28 अप्रैल को PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है।
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, दिन की शुरुआत बहुत ज़्यादा गर्मी के साथ होने वाली है, जिसमें तापमान 40°C तक पहुंच सकता है। हालांकि, जैसे-जैसे सूरज ढलेगा और दिन आगे बढ़ेगा, हालात धीरे-धीरे बेहतर होते जाएंगे। दूसरी पारी तक, तापमान 28°C से 30°C के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों, दोनों के लिए मौसम ज़्यादा आरामदायक हो जाएगा। जैसे-जैसे तापमान गिरेगा, ओस पड़ने की उम्मीद है। मैच में बारिश की वजह से रुकावट आने का कोई खतरा नहीं है। मैच के दिन बारिश की संभावना 0% है, जिससे एक बिना किसी रुकावट के मैच होने की पूरी उम्मीद है।
गौरतलब है कि पिछले आईपीएल सीजन इन दोनों टीमों के बीच कुल दो मुकाबले खेले गए थे जिसमें से एक PBKS और एक RR ने जीतकर अपने नाम किया। बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया था जिसे पंजाब किंग्स ने 219 रन डिफेंड करके 10 रनों से जीता। इस मुकाबले में नेहल वढेरा ने 37 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेली थी।
इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कुछ इस प्रकार हो सकती है।
Punjab Kings Probable Playing XI: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, वैशाख विजय कुमार। इम्पैक्ट इम्पैक्ट प्लेयर: नेहल वढेरा।
Also Read: LIVE Cricket Score
Rajasthan Royals Probable Playing XI: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, तुषार देशपांडे। इम्पैक्ट प्लेयर- रवि बिश्नोई।