Qais Ahmed Magical Ball Video: अफगानिस्तान के यंग स्पिरन क़ैस अहमद (Qais Ahmad) ने One-off Test में एक मैजिकल बॉल डालकर बांग्लादेशी कैप्टन नाजमुल हुसैन शान्तो (Najmul Hossain Shanto) को आउट किया। उनकी गेंद पर बोल्ड होने के बाद शान्तो पूरी तरह दंग थे। आलम ये था कि शांतो की हैरानी से आंखें फटी रह गई थी। कैस की जादुई गेंद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कैस का मैजिकल बॉल: ये घटना बांग्लादेशी का दूसरी पारी के 71वें ओवर में घटी। कैस अहमद ने पांचवीं गेंद पर लेग स्पिन करके शांतो को फंसाया। उनकी गेंद पिच से टकराने के बाद शांतो के लिए अंदर की तरफ गई। वो ड्राइव करके रन बटोरना चाहते थे, लेकिन अपनी कोशिश में पूरी तरह नाकाम हुए।
इसके बाद होना क्या था। कैस की गेंद शांतो को चमका देकर उनके बैट और पैड के बीच से निकल गई। वो सीधा स्टंप्स से टकराई और शांतो बोल्ड हो गए। बांग्लादेशी कैप्टन आउट होने के बाद पूरी तरह हैरान थे। उनका रिएक्शन देखने लायक था। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।
बताते चलें कि बांग्लादेश-अफगानिस्तान एकमात्र टेस्ट में नाजमुल हुसैन शांतो को दोनों ही पारियों में कैस अहमद ने ही आउट किया। उन्होंने पहली पारी में 42 गेंदों पर 29 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में 191 गेंदों पर 82 रन जोड़े।
मैच का हाल: ये One-off टेस्ट शारजाह के मैदान पर खेला जा रहा है जहां बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी 372/7 के स्कोर पर घोषित की और अफगानिस्तान के सामने 479 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा किया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि इस मुकाबले के पांचवें दिन का खेल शुरू हो गया है। खबर लिखे जाने तक अफगानी टीम 3 विकेट खोकर 151 रन जोड़ चुकी है। उन्हें जीत हासिल करने के लिए 328 रन बनाने हैं, वहीं बांग्लादेश को जीत के लिए 7 विकेटों की दरकार है।