लंदन, 30 मई (CRICKETNMORE)| तीन वन डे सीरीज के आखिरी मैच में सोमवार को साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराते हुए सांत्वना जीत दर्ज की। इंग्लैंड शुरुआती दो मैच जीतकर पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी थी। अंत में सीरीज का नतीजा 2-1 रहा।

Advertisement

साउथ अफ्रीका ने इस मैच में पहले गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 153 रनों पर ही ढेर कर दिया। उसके बाद आसान से लक्ष्य को 28.5 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका की जीत में कागिसो रबाडा का अहम योगदान रहा। उन्होंने नौ ओवरों में 39 रन देकर चार विकेट लिए। उनके अलावा वाएन पार्नेल और केशव महाराज ने तीन-तीन विकेट अपने खाते में डाले।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

इंग्लैंड ने बनाया शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड ने सिर्फ 5 ओवरों में ही 20 के स्कोर पर अपने 6 विकेट गँवा दिए थे और ये नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे पहले वन डे इंटरनेशनल के इतिहास में इतनी जल्दी 6 विकेट नहीं गिरे थे।

अमला ने तोड़ा कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Advertisement

आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका को हाशिम अमला (55) और क्विंटन डी कॉक (34) ने अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की। लेकिन, इसी स्कोर पर दोनों पवेलियन लौट गए।

अमला ने अपनी इस पारी के दौरान 23वां रन बनाते ही। वन डे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 7000 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वन डे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 7 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ा। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

अमला ने 153 वन डे मैच की 150वीं पारी में अपने 7000 वन डे रन पूरे किए। जबकि विराट कोहली ने 169 मैचों की 161 पारियों में ये आंकड़ा छुआ था।

Advertisement

अमला ने 54 गेंदों की पारी में 11 बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया। उन्हें अपना पहला मैच खेल रहे टोबी रोलैंड जोंस ने बोल्ड किया। डी कॉक को जैक बॉल ने पवेलियन की राह दिखाई। फाफ डु प्लेसिस पांच रनों का ही योगदान दे सके और बॉल की गेंद पर विकेट के पीछे जोस बटलर को कैच दे बैठे। 

इसके बाद कप्तान अब्राहम डिविलियर्स (नाबाद 27) और ज्यां पॉल ड्यूमिनी (नाबाद 28) ने मिलकर टीम को जीत दिलाई।

इससे पहले, बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और रबाडा तथा पार्नेल ने 20 रनों पर ही उसके छह बल्लेबाजों को पवेलियन में बैठा दिया। डेविड विले (26) और जॉनी बेयर्सटो (51) ने सातवें विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी कर टीम को जल्द समेटने से बचा लिया। 

Advertisement

पार्नेल ने विले को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बेयर्सटो ने जोंस (नाबाद 37) के साथ आठवें विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी को अंजाम देते हुए टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

67 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौकों की मदद से अर्धशतकीय पारी खेलने वाले बेयर्सटो की पारी का अंत केशव ने किया। वह 134 के कुल स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद बॉल (7) और स्टीवन फिन (3) को पवेलियन भेज केशव ने इंग्लैंड की पारी का अंत किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार