कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2026) में साउथ अफ्रीका के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) का शानदार फॉर्म जारी है। बारबाडोस ट्राइडेंट्स (Barbados Tridents) के लिए खेल रहे इस स्टार बल्लेबाज ने शुक्रवार (11 सिंतबर) को खेले गए मुकाबले में मुश्किल स्थिति में टीम को संभाला और उनकी पारी के दौरान वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर जेसन होल्डर (Jason Holder) की गेंद पर एक जोरदार छक्का भी देखने को मिला।

Advertisement

CPL 2026 के 32वें मुकाबले में बारबाडोस ट्राइडेंट्स (Barbados Tridents) और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स (Kitts and Nevis Patriots) की टीमें आमने-सामने थीं। मुकाबले में जीत के लिए बारबाडोस ट्राइडेंट्स के सामने 119 रन का लक्ष्य था, लेकिन टीम की शुरुआत बिल्कुल अच्छी नहीं रही।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने पहले ही ओवर में दो विकेट गंवा दिए। जेसन होल्डर ने अपनी शानदार गेंदबाजी से टीम को शुरुआती झटके दिए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए क्विंटन डी कॉक ने मोर्चा संभाला और पारी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली।

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे डी कॉक ने होल्डर के खिलाफ आक्रामक अंदाज अपनाया। होल्डर के दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर डी कॉक ने ऐसा जोरदार प्रहार किया कि गेंद डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से काफी दूर निकल गई और सीधे स्टेडियम की छत पर जा गिरी।

VIDEO:

डी कॉक के इस जबरदस्त सिक्स ने मैदान में मौजूद दर्शकों का जोश बढ़ा दिया। शुरुआती झटकों के बाद उन्होंने पारी को संभालते हुए बारबाडोस ट्राइडेंट्स को मुकाबले में वापस ला दिया। क्विंटन डी कॉक आखिर तक क्रीज पर डटे रहे और 43 गेंदों में नाबाद 44 रन की मैच जीताऊ पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने 18 ओवर में ही 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

डी कॉक इस सीजन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 में वह अब तक 304 रन बना चुके हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 50.66 का है, जबकि स्ट्राइक रेट 150 से ज्यादा का रहा है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार