Pakistan vs South Africa 3rd ODI: साउथ अफ्रीका के ओपनिंग बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) के पास शनिवार (8 नवंबर) को पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में होने वाले तीसरे औऱ आखिरी वनडे मैच में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। संन्यास से वापस लौटे डी कॉक शानदार फॉर्म में हैं और सीरीद में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर हैं। उन्होंने पहले दो मैच में 186 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक औऱ एक अर्धशतक शामिल हैं। 

Advertisement

वनडे में 7000 रन

Advertisement

डी कॉक अगर इस मैच में 44 रन बना लेते हैं तो वनडे इंटरनेशनल में 7000 रन पूरे कर लेंगे औऱ ऐसा करने वाले साउथ अफ्रीका के पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल जैक कैलिस, एबी डी विलियर्स, हाशिम अमला,हर्शल गिब्स ने ही यह मुकाम हासिल किया है। 

डी कॉक अभी तक 157 मैच की 157 पारियों में 46.68 की औसत से 6956 रन बनाए हैं। 

विलियमसन औऱ कोहली को पछाड़ने का मौका

डी कॉक अगर इस मैच में य़ह मुकाम हासिल कर लेते हैं तो वनडे में सबसे तेज 7000 रन बनाने के मामले में केन विलियमसन को पछाड़कर दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। विलियमसन 159 पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचे थे। 

Advertisement

वनडे में सबसे तेज 7000 रन

हाशिम अमला- 150 पारी

केन विलियमसन- 159 पारी

Advertisement

विराट कोहली- 161 पारी

एबी डी विलियर्स- 166 पारी

जो रूट- 168 पारी

Advertisement

ग्रीम स्मिथ से निकल सकते हैं आगेॉ

डी कॉक ने अभी तक वनडे में 785 चौके जड़े हैं और अगर वह इस मैच में चार चौके जड़ लेते हैं तो इस फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में ग्रीम स्मिथ (788) को पछाड़कर पांचवें नंबर पर आ जाएंगे। 

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर हैय़ 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार