27 फरवरी। साउथ अफ्रीका को अपने घर में ही आस्ट्रेलिया के हाथों तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। आस्ट्रेलिया ने बुधवार देर रात खेले गए सीरीज के तीसरे और निर्णायक मैच में दक्षिण अफ्रीका को एकतरफा अंदाज में 97 रनों से हरा सीरीज अपने नाम की। आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। मेजबान टीम जवाब में 15.3 ओवरों में सिर्फ 96 रनों पर ढेर हो गई।

Advertisement

भले ही ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 सीरीज अपने नाम करने में सफलता पाई लेकिन साउथ अफ्रीका के कप्तान क्विंटन डीकॉक ने बतौर विकेटकीपर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Advertisement

क्विंटन डीकॉक टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 50 शिकार बतौर विकेटकीपर करने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। क्विंटन डीकॉक ने टी-20 इंटरनेशनल में बतौर विकेटकीपर 50 शिकार केवल 43 पारियों में कर दिखाया है। क्विंटन डीकॉक ने ऐसा कर कमरान अकमल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

कमरान अकमल ने 46 पारियों में 50 डिसमिसल्स बतौर विकेटकीपर किए थे। वहीं बात करें धोनी की तो उनके नाम 50 डिसमिसल्स टी-20 इंटरनेशनल में बतौर विकेटकीपर 60 पारियों में करने का रिकॉर्ड दर्ज है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार