6 मार्च, डरबन (CRICKETNMORE)। डरबन में खेले गए ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच के दौरान क्विंटन डीकॉक और डेविड वॉर्नर एक दूसरे के साथ भिड़ गए थे। 

Advertisement

जिसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दोनों की लड़ाई को लेकर जांच शुरू कर दी है। खबरों की माने तो जब क्विटंन डीकॉक बल्लेबाजी कर रहे थे तो हमेशा की तरह कंगारू स्लैजिंग विरोधी बल्लेबाजों को कर रहे हैं।

Advertisement

उसी दौरान जब चौथे दिन चायकाल का समय हुआ तो पवेलियन लौटते समय दोनों एक दूसरे पर आपत्तिजनक भाषा का उपयोग करने लगे। ऐसे में डेविड वॉर्नर ने क्विटंन डीकॉक को पवेलियन रूम जाते समय धक्का भी दिया था। 

इस घटना के बाद दोनों को लेकर आईसीसी ने जांच करनी शुरू कर दी। वहीं दूसरी ओर क्विंटन डीकॉक की बहन इस घटने से काफी खफा दिखी हैं।

उन्होंने तुरंत ही डेविड वॉर्नर को इसके लिए डांटा है। क्विटंन डीकॉक की बहन डेलीन डिकॉक  ने डेविड वॉर्नर को ट्विटर पर धमकाया है और कहा है कि मेरे भाई से दूर रहो। मैं तुंहें देख लूंगी..

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार