आईपीएल 2021 के 56वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज कर ली है। आरसीबी के लिए ग्लेन मैक्सवेल और केएस भरत ने शानदार अर्द्धशतक लगाकर अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया। हालांकि, दिल्ली ने एक तरह से ये मैच आरसीबी को ये मैच गिफ्ट कर दिया।

Advertisement

इस मैच में ज्यादातर समय दिल्ली की टीम हावी रही लेकिन श्रेयस अय़्यर और रविचंद्रन अश्विन की गलतियां उनकी टीम पर भारी पड़ गई और कैपिटल्स को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अय्यर और अश्विन ने एक ही ओवर में मैक्सवेल के दो कैच छोड़कर मैच आरसीबी को गिफ्ट कर दिया।

Advertisement

ये घटना अक्षर पटेल के आखिरी और आरसीबी की पारी के 14वें ओवर में देखने को मिली जब इस ओवर की पहली गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में मैक्सवेल गेंद को हवा में मार बैठे और डीप मिडविकेट पर खड़े श्रेयस अय्यर ने आसान सा कैच टपका दिया।

इसके बाद इसी ओवर की आखिरी गेंद पर शॉर्ट थर्डमैन पर खड़े आर अश्विन ने आसान सा कैच छोड़कर दिल्ली के ज़ख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया। अगर मैक्सवेल का एक भी कैच पकड़ लिया गया होता तो शायद दिल्ली ये मुकाबला आसानी से जीत सकती थी लेकिन मैक्सवेल के कैच छोड़ना इस टीम पर भारी पड़ गया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार