टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) को लेकर एक अनोखी भविष्यवाणी की है। अश्विन का मानना ​​​​है कि अगर अफरीदी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए नीलामी में शामिल किए जाते तो उनके हाथ जैकपॉट लग सकता था। पाकिस्तान के क्रिकेटर आईपीएल में शामिल नहीं होते हैं। ऐसे में अश्विन की ये भविष्यवाणी सभी को सुननी चाहिए।

Advertisement

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा, 'पिछली बार जब हमने पाकिस्तान का सामना किया था तब शादाब खान और हारिस रऊफ ने अच्छी गेंदबाजी की थी, लेकिन शाहीन अफरीदी के ओपनिंग स्पैल ने हमें तोड़कर रख दिया था। मैंने बहुत सोचा है कि अगर शाहीन अफरीदी आईपीएल नीलामी में होते तो क्या होता।'

Advertisement

अश्विन ने आगे कहा, 'सोचिए एक लंबा बाएं हाथ का सीमर जो नई गेंद से खेल को सेट करता है और डेथ ओवर में यॉर्कर भी डालता है। अगर वो आईपीएल नीलामी में होते तो शायद 14-15 करोड़ में कम से कम उसे कोई टीम खरीदती।' 

एक गेंदबाज के रूप में अपनी गुणवत्ता और कौशल से अच्छी तरह वाकिफ अश्विन ने अफरीदी की चोट पर भी रिएक्शन दिया है। अश्विन ने कहा, 'अफरीदी का एशिया कप में ना खेलना निश्चित तौर पर पाकिस्तान टीम के लिए एक बड़ा झटका है।' बता दें कि इस बार एशिया कप टी-20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार