भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहानिसबर्ग में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। दूसरे दिन भी गेंदबाज़ों का बोलबाला रहा लेकिन मेला शार्दुल ठाकुर लूट गए जिन्होंने देखते ही देखते 61 रन देकर 7 विकेट चटका दिए।

Advertisement

वहीं, जब उन्होंने तेजी से अपने पांच विकेट पूरे किए तो उनके साथी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन भी हैरान रह गए। शार्दुल के पांच विकेट पूरे करते ही अश्विन उनके पास गए और कुछ ऐसा कहा जो स्टंपमाइक में रिकॉर्ड हो गया और देखते ही देखते उनका वीडियो वायरल भी हो गया।

Advertisement

अश्विन ने शार्दुल की शानदार गेंदबाज़ी को देखकर कहा, 'तुम कौन हो यार? आखिर ये तुम्हें कहां से लाए हैं? जब भी गेंदबाजी करते हो विकेट गिर जाता है।' अश्विन के ये शब्द बिल्कुल सही हैं क्योंकि ना सिर्फ इस सीरीज में बल्कि जब जब शार्दुल खेले हैं उन्होंने पार्टनरशिप ब्रेकर की भूमिका निभाई है।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं और अब भारत की कुल बढ़त 58 रन की हो चुकी है। अब तीसरे दिन रहाणे और पुजारा पर दारोमदार होगा कि वो टीम इंडिया को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाएं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार