तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2024 के दूसरे क्वालीफायर में डिंडीगुल ड्रैगन्स ने आईड्रीम तिरुप्पुर तमीज़हंस को 9 विकेट से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया। ड्रैगन्स के लिए इस मैच में भी उनके कप्तान और भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) हीरो बनकर सामने आए।

Advertisement

अश्विन ने शुक्रवार (2 अगस्त) को आईड्रीम तिरुप्पुर तमीज़हंस (IDream Tiruppur Tamizhans) के खिलाफ खेले गए इस मैच में बल्ले और गेंद से तो धमाल मचाया ही लेकिन उनकी फील्डिंग ने तो हर किसी को हैरान कर दिया। इस मैच में अश्विन ने दो कैच पकड़े और एक कैच तो ऐसा था जिसे देखकर गेंदबाज भी हैरान रह गया।

Advertisement

अश्विन का ये शानदार कैच आईड्रीम तिरुप्पुर तमीज़हंस की पारी के छठे ओवर में देखने को मिला जब संदीप वॉरियर ने एक फुल लेंग्थ गेंद डाली और अमित सात्विक ने मिड ऑन की तरफ चिप शॉट खेल दिया। मिड ऑन पर अश्विन खड़े थे और ऐसा लग रहा था कि वो इस कैच तक नहीं पहुंच पाएंगे लेकिन अश्विन ने गज़ब की फुर्ती दिखाते हुए इस कैच को पकड़ लिया। उनका ये कैच देखकर संदीप वॉरियर के भी होश उड़ गए। उनके इस कैच का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

वहीं, इस मैच में अश्विन ने बल्ले से भी मेला लूट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिंडीगुल ड्रैगन्स के लिए अश्विन ने ओपनिंग करते हुए 30 गेंदों में नाबाद 69 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 3 छक्के भी लगाए। इससे पहले अश्विन ने गेंदबाजी में भी अपनी टीम के लिए अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने कोटे के चार ओवर्स में सिर्फ 27 रन देकर 1 विकेट लिया। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार