आईपीएल 2021 के पहले क्वालिफायर में चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हराकर 9वीं बार फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस मैच में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला लेकिन आखिरकार धोनी की टीम जीत हासिल करने में सफल रही।

Advertisement

अगर इस मैच में कुछ मज़ेदार पलों की बात करें तो सीएसके के युवा बल्लेबाज़ रुतुराज गायकवाड़ और दिल्ली के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के बीच मज़ेदार जंग देखने को मिली। हालांकि, इसकी शुरुआत पहले अश्विन ने ही की।

Advertisement

ये घटना सीएसके की पारी के 9वें ओवर के दौरान देखने को मिली। इस ओवर की तीसरी गेंद को डालने के लिए अश्विन ने स्ट्राइड तो ली लेकिन गेंद डिलीवर नहीं की, ये आमतौर पर अश्विन के साथ देखा गया है तो इसलिए फैंस को कोई हैरानी नहीं हुई। वहीं, ये घटना मज़ेदार तब हो गई जब अश्विन ने यही गेंद दोबारा डालने के लिए स्ट्राइड ली और वो गेंद डिलीवर करने ही वाले थे लेकिन इस बार गायकवाड़ पीछे हट गए।

ये घटना देखकर दिल्ली के डगआउट में बैठे हुए हेड कोच रिकी पोंटिंग भी हंसते हुए नज़र आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार