4 जनवरी। सिडनी टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज जमकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पुजारा के बाद अब ऋषभ पंत ने भी अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक ठोक दिया। स्कोरकार्ड

Advertisement

शतक जमाकर ऋषभ पंत ने एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफलता पाई है। ऋषभ पंत ने सिर्फ भारत के पहले विकेटरीपर बन हैं बल्कि पहले ऐसे एशियाई विकेटकीपर बन गए हैं जिनके नाम अब ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट शतक दर्ज हो।

Advertisement

इससे पहले एशिया का कोई भी विकेटकीपर ऑस्ट्रेलियाई धरती पर शतक नहीं जमा पाया था। इसके अलावा आपको बता दें कि एशिया से बाहर टेस्ट में एक पारी में सर्वोच्च स्कोर बनानें वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं।

एशिया से बाहर भारतीय विकेटकीपरों की सेंचुरी की लिस्टः

118 विजय मांजरेकर, 1959 में वेस्टइंडीज में

115* अजय रात्रा, 2002 में वेस्टइंडीज में

Advertisement

104 ऋद्धिमान साहा, 2016 में वेस्टइंडीज में

114 ऋषभ पंत, 2018 में इंग्लैंड में

116* (अभी भी खेल रहे हैं), 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ

Advertisement

गौरतलब है कि ऋषभ पंत ने इंग्लैंड में डेब्यू करते ही शतक जमाया था। ऋषभ पंत भारत के लिए एक मात्र ऐसे विकेटकीपर बन गए हैं जिनके नाम इंग्लैंड में शतक और ऑस्ट्रेलिया की धरती पर शतक दर्ज है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार