वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रहकीम कॉर्नवाल ने दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी-20 लीग आईपीएल में खेलने की इच्छा जताई है। कॉर्नवाल से जब ये पूछा गया कि क्या वो मौका मिलने पर आईपीएल में खेलना पसंद करेंगे तो इस पर उन्होंने जवाब दिया कि, "हां आईपीएल में खेलना मेरा सपना है। सीपीएल उसकी पहली कड़ी है, मुझे लगता है की लगातार अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए ताकि मैं आईपीएल की किसी फ्रेंचाइजी के नजर में आऊं और जैसे ही मौका मिले तो मैं अपनी प्रतिभा दिखा सकू।"

Advertisement

कॉर्नवाल सीपीएल में डैरेन सैमी की कप्तानी वाली सेंट लूसिया जॉक्स की तरफ से खेलते है। कॉर्नवाल ने अभी तक सीपीएल 2020 में कुछ खास कमाल नहीं किया और 3 मैचों की 3 पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ 39 रन ही आये है। गेंदबाजी में भी उन्होंने सिर्फ एक ही विकेट हासिल किया है।

Advertisement

अगर कॉर्नवाल को आईपीएल टीमों को प्रभावित करना है तो उन्हें सीपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा क्योंकि आईपीएल में पहले से ही सभी टीमों के खेमे में कई वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी मौजूद है। कई बार ऐसा भी होता है कि आईपीएल में कई बड़े पूरे सीजन बेंच पर बैठ रहते है और उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह तक नहीं मिलती। इस लहजे से कॉर्नवाल को सीपीएल तथा अन्य टी20 लीग में असाधारण प्रदर्शन करना होगा।

बता दें कि कॉर्नवाल अपने खेल के साथ-साथ अपने वजन को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। उनका वजन 140 किलो के करीब है। इसके चलते वह सीपीएल के मुकाबलों में विकेटों के बीच ज्यादा तेज नहीं भाग पाते और बड़े शॉट्स खेलने में ज्यादा विश्वास रखते हैं। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार