आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स को तगड़ा झटका लग चुका है। हेड कोच राहुल द्रविड़ ने आगामी सीजन से पहले राजस्थान ऱॉयल्स का साथ छोड़ दिया है। इसकी जानकारी खुद राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में 46 मैच खेलने वाले द्रविड़ पिछले साल भारतीय टीम के साथ मुख्य कोच के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद फ्रैंचाइज़ी में मुख्य कोच के रूप में शामिल हुए थे लेकिन आईपीएल के 2025 संस्करण में, द्रविड़ के अंडर राजस्थान की टीम अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही थी।

Advertisement

फ्रैंचाइज़ी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस खबर की जानकारी दी और कहा, "राजस्थान रॉयल्स ने आज घोषणा की कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ आईपीएल 2026 से पहले फ्रैंचाइज़ी के साथ अपना कार्यकाल समाप्त कर देंगे। राहुल कई वर्षों से रॉयल्स के सफर के केंद्र में रहे हैं। उनके नेतृत्व ने खिलाड़ियों की एक पीढ़ी को प्रभावित किया है, टीम में मज़बूत मूल्यों का संचार किया है और फ्रैंचाइज़ी की संस्कृति पर एक अमिट छाप छोड़ी है।"

बयान में आगे कहा गया, "फ्रैंचाइज़ी की संरचनात्मक समीक्षा के तहत, राहुल को फ्रैंचाइज़ी में एक व्यापक पद की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। राजस्थान रॉयल्स, उसके खिलाड़ी और दुनिया भर के लाखों प्रशंसक, फ्रैंचाइज़ी के प्रति उनकी उल्लेखनीय सेवा के लिए राहुल का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।"

द्रविड़ दूसरे ऐसे मुख्य कोच हैं जिन्होंने आईपीएल 2026 की मेगा नीलामी से पहले किसी आईपीएल फ्रैंचाइज़ी से नाता तोड़ लिया है। पिछले महीने कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी चंद्रकांत पंडित से नाता तोड़ लिया था। आईपीएल 2023 से पहले केकेआर में मुख्य कोच के रूप में शामिल हुए पंडित ने 2024 में मुख्य कोच के रूप में आईपीएल का खिताब जीता था। आशीष नेहरा के बाद, वो मुख्य कोच के रूप में आईपीएल का खिताब जीतने वाले केवल दूसरे भारतीय हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार