कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2021 के 54वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 86 रनों से हराकर लगभग प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लिया है लेकिन इस मैच में जिस तरह से राजस्थान के बल्लेबाज़ों ने सरेंडर किया वो काफी निराशाजनक था।

Advertisement

केकेआर ने रॉयल्स को मैच जीतने के लिए 172 रनों का लक्ष्य दिया था और एक समय तो ये लक्ष्य और भी बड़ा हो सकता था लेकिन राजस्थान के ऑलराउंडर राहुल तेवतिया ने अपना जादू दिखाते हुए अपनी टीम की मैच में वापसी करा दी।

Advertisement

राहुल ने केकेआर की खतरनाक होती दिख रही सलामी जोड़ी को तोड़ने का काम किया और वेंकटेश अय्यर को क्लीन बोल्ड करके राजस्थान को पहली सफलता दिलाई थी। राजस्थान को पहले विकेट के लिए 11वें ओवर का इंतज़ार करना पड़ा और इस ओवर की पांचवीं गेंद पर तेवतिया ने अपना जादू बिखेरते हुए अय्यर को टांगों के बीच में से बोल्ड कर दिया।

अय्यर ने अपना विकेट फेंकने से पहले 38 रन की उपयोगी पारी खेली और केकेआर को एक मज़बूत प्लेटफॉर्म प्रदान किया। वहीं, इस मैच में शानदार गेंदबाज़ी करने के अलावा तेवतिया ने बल्ले से भी अपना दम दिखाया और अपनी टीम के लिए 44 रन की तेज़तर्रार पारी खेलकर रॉयल्स की लाज बचाने का काम किया। केकेआर के खिलाफ इस हार के साथ राजस्थान का इस सीज़न का सफऱ खत्म हो चुका है और अब अगले सीज़न में देखना होगा कि ये टीम कितनी बदली हुई नज़र आती है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार