12 अक्टूबर, हैदराबाद (CRICKETNMORE)। तीसरे टी- 20 में एक बार फिर फैन्स को बुरी खबर मिली है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 13 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। 

मनोज तिवारी की वाइफ है काफी खूबसूरत, जरूर देखें

Advertisement

ऐसे में हो सकता है यदि बारिश हुई तो तीसरा टी20 रद्द हो जाएगा और सीरीज 1- 1 की बराबरी के साथ दोनों टीमों को संयूक्त रूप से विजेता घोषित कर दिया जाएगा।
हालांकि राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के पिच क्यूरेटर वाईएल चंद्रशेखर ने कहा है कि बारिश होने के बाद भी मैच को पूरा करने की कोशिश की जाएगी।

Advertisement

इसके अलावा हैदराबाद में पिछले कुछ दिन से हुए बारिश का पिच पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारी टीम ने पिच को खेलने लायक बना रखा है। आपको बता दें कि पहले टी- 20 में बारिश कारण मैच का नतीजा डरबर्थ लुईस नियम के तहत निकाला गया था जिसमें भारत विजेता बना था। 

मनोज तिवारी की वाइफ है काफी खूबसूरत, जरूर देखें

वहीं दूसेर टी- 20 में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कमाल का खेल दिखाकर सीरीज को बराबरी पर पुहंचा दिया है। ऐसे में फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि तीसरे टी- 20 में बारिश का कहर नहीं बरपे और मैच पूरा हो जिससे इस रोमांचक मैच का पूरा- पूरा मजा लिया जा सके।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार