कोलकाता, 25 जनवरी (CRICKETNMORE)| राजस्थान के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने गुरुवार को कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन में एक बार फिर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का साथ चाहते हैं। धोनी और दीपक आईपीएल के पिछले सीजन में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट की टीम के लिए खेले थे और एक ही कमरे में रहे थे। 

Advertisement

सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में चार मैचों में 12 विकेट लेने वाले दीपक की आईपीएल नीलामी में आधार कीमत 20 लाख रुपये रखी गई है।  

उन्होंने कहा, "धोनी के साथ सीखने के लिहाज से अच्छा अनुभव था। मैंने सिर्फ उनके साथ ड्रेसिंग रूम ही नहीं, रूम भी साझा किया था। उनका कमरा 24 घंटे खुला रहता था और कोई भी उनके कमरे में कभी भी आ सकता था।"

दीपक ने कहा, "वह अपने जूनियर खिलाड़ियों का काफी ख्याल रखते थे। वह डिनर टेबल पर उनके साथ आकर बैठने से झिझकते नहीं थे। इससे जूनियर खिलाड़ियों को मदद मिलती थी। मैं एक बार फिर उनके साथ खेलना चाहूंगा।" दीपक का मानना है कि सभी फ्रेंचाइजी सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट पर नजरें रख रहीं होंगी और इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन काम आएगा। दीपक का प्रदर्शन इसमें काफी अच्छा रहा है।
उन्होंने कहा, "इससे मदद मिलेगी। आईपीएल टीमों का प्रबंधन मुश्ताक अली ट्रॉफी पर ध्यान देगा क्योंकि इसका प्रारूप एक ही है।"

Saurabh

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार