आयरलैंड के लिए डेब्यू कर रहे भारतीय मूल के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत बेहद यादगार अंदाज में की। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपने टी20I करियर की पहली ही गेंद पर भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को बोल्ड कर सनसनी मचा दी। 

Advertisement

भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार (26 जून) को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में आयरलैंड के लिए डेब्यू कर रहे भारतीय मूल के 29 वर्षीय तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज शानदार अंदाज में किया।

Advertisement

183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन से तेज शुरुआत की उम्मीद थी। हालांकि, आयरलैंड के कप्तान ने दूसरे ओवर में ही डेब्यूटेंट जय मूंदड़ा को गेंद थमा दी और उन्होंने पहली ही गेंद पर कमाल कर दिखाया।

अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की पहली गेंद फेंक रहे जय मूंदड़ा ने ऑफ स्टंप के आसपास गेंद डाली, जो पिच पर पड़ने के बाद अंदर की ओर आई। संजू सैमसन इस गेंद पर कट शॉट खेलने की कोशिश में थे, लेकिन गेंद अपेक्षा से ज्यादा अंदर आ गई। नतीजा यह हुआ कि गेंद बल्ले का हल्का किनारा लेते हुए सीधे स्टंप्स से जा टकराई और गिल्लियां बिखेर गईं।

इस तरह संजू सैमसन सिर्फ 4 गेंदों में 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और भारत को 16 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। जय मूंदड़ा के लिए यह पल बेहद खास था, क्योंकि उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की पहली ही गेंद पर विकेट हासिल कर लिया।

VIDEO:

Advertisement

जय मूंदड़ा की कहानी भी काफी दिलचस्प है। राजस्थान में जन्मे इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 2021 में एमटेक की पढ़ाई के लिए छात्र वीजा पर आयरलैंड का रुख किया था। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने वहां क्लब क्रिकेट खेलना जारी रखा और घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।

2025 में जय मूंदड़ा को आयरिश नागरिकता मिली और आखिरकार भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उन्हें पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली। बेलफास्ट में खेले जा रहे इस मुकाबले में उन्हें आयरलैंड की कैप सौंपी गई और उन्होंने अपने डेब्यू को हमेशा के लिए यादगार बना दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 182 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए कप्तान लोर्कन टकर ने 36 गेंदों में 50 रन बनाए, जबकि गैरेथ डेलानी ने 32 गेंदों में 49 रन की अहम पारी खेली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार