Ravindra Jadeja: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने बुधवार (22 अप्रैल) को लकनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 40 रन से शानदार जीत हासिल की। मुकाबले मे प्लेयर ऑफ द मैच रहे रविंद्र जडेजा, जिन्होंने बल्लेबाजी में दबाव की परिस्थितियों में 29 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे और फिर गेंदबाजी में 4 ओवर में 29 रन देकर निकोलस पूरन का अहम विकेट लिया।
पठान-रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा
आईपीएल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के मामले में संयुक्त रूप से सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। आईपीएल करियर में वह 17वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए हैं और इसलिस्ट में उन्होंने यूसुफ पठान,आंद्रे रसेल और शेन वॉटसन को पीछे छोड़ा।
इस लिस्ट मे भी पठान से आगे
आईपीएल में नंबर 5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा बार टॉप स्कोर बनाने के मामले में जडेजा चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 15वीं बार यह कारनामा कर यूसुफ पठान को पीछे छोड़ा। इस लिस्ट में एमएस धोनी (19) टॉप पर काबिज है।
मौजूदा आईपीएल में जडेजा ने बल्लेबाजी में पांच पारियो में 128 रन बनाए हैं, वहीं गेंदबाजी में 5 विकेट हासिल किए हैं।
सात मैच में पांचवीं जीत के साथ राजस्थान पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद राजस्थान ने 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए।
जवाब में लखनऊ की टीम 18 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमे मिचेल मार्श ने 41 गेंदों में 55 रन की पारी खेली, लेकिन कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया।
Also Read: LIVE Cricket Score