आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने रविवार को श्रीलंका के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा (Kumar Sangakkara) को लीग के आगामी सीजन के लिए अपना क्रिकेट निदेशक नियुक्त करने का ऐलान किया। एमसीसी के मौजूदा प्रेसिडेंट संगाकारा पर रॉयल्स फ्रेंचाइजी के सम्पूर्ण क्रिकेट इकोसिस्टम पर नजर रखने की जिम्म्मेदारी होगी। इसमें कोचिंग स्ट्रक्चर, ऑक्शन प्लांस, टीम स्ट्रेटेजी, टैलेंड डिस्कवरी एवं डेवलपमेंट इत्यादि शामिल हैं।

Advertisement

साथ ही संगकारा पर नागपुर में रॉयल्स अकादमी के विकास की भी जिम्मेदारी होगी।

Advertisement

संगाकारा ने इस नियुक्ति पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा, "मुझे रॉयल्स के साथ जुड़कर खुशी हो रही है और मैं नई चुनौतियों के लिए तैयार हूं। मैं इस टीम को मजबूती प्रदान करने लिए पूरे मन से काम करूंगा।"

इस नियुक्ति पर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि संगाकारा के पास अपार अनुभव है और वह आधुनिक क्रिकेट को भी अच्छी तरह समझते हैं। सर्वकालिक महान विकेटकीपरों में से एक के साथ काम करना गौरव का पल होगा।

संगाकारा भी आईपीएल में खूब खेले हैं। श्रीलंका के लिए संगाकारा ने 28 हजार से अधिक रन बनाए हैं। उनका करियर 16 साल का रहा था और इस दौरान उनका टेस्ट औसत बीते 46 साल में सभी बल्लेबाजों से बेहतर था।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार