IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल के 16वें सीज़न (2023) की शुरुआत 31 मार्च से होने जा रही है। आगामी सीज़न के लिए कई टीमों ने तो अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। पिछले सीज़न की फाइनलिस्ट रही राजस्थान रॉयल्स की टीम इस सीज़न में एक कदम आगे जाने को बेताब होगी। हालांकि, इसी बीच राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी रियान पराग सुर्खियों में आ गए हैं।

Advertisement

पराग ने आगामी आईपीएल के लिए अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी है और वो घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाकर आ रहे हैं। ऐसे में वो आईपीएल 16 में राजस्थान के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं। हालांकि, आईपीएल के आगामी सीज़न की शुरुआत से पहले उन्होंने एक ऐसा ऐलान किया है जिसने गेंदबाजों में डर का माहौल पैदा कर दिया है।

Advertisement

रियान पराग ने कहा है कि उन्हें लग रहा है कि वो आगामी आईपीएल सीज़न के एक ओवर में 4 छक्के लगाएंगे। अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'इस बार मेरी अंतरात्मा कह रही है कि मैं इस आईपीएल के एक ओवर में 4 छक्के मारूंगा।'

पराग का ये ट्वीट इस समय सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है और अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या वो जो महसूस कर रहे हैं वो उसे कर भी पाएंगे या नहीं। आपको बता दें कि पराग पिछले काफी समय से राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं और उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए कई मैच जिताऊ पारियां भी खेली हैं। रियान पराग ने हाल ही में गुवाहाटी प्रीमियर लीग के 12 मैचों में 683 रन बनाए हैं और इतना ही नहीं उन्होंने बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कमाल दिखाते हुए 27 विकेट लिए। उन्हें उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी दिया गया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार