महिपाल लोमरोर (43) और यशस्वी जायसवाल (49) की धमाकेदार पारियों के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने दुबई में खेले जा रहे मुकाबले में पंजाब किंग्स के सामने 186 रनों का लक्ष्य रखा। इतना बड़ा लक्ष्य देने के बाद राजस्थान के गेंदबाज़ों को उम्मीद थी कि उनके साथी फील्डिंग में उनका साथ देंगे ताकि वो पंजाब की टीम को कुछ शुरुआती झटके दे पाएं मगर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

Advertisement

जब पंजाब की टीम 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उन्होंने संभलकर शुरुआत की और राजस्थान के गेंदबाज़ों को सम्मान भी दिया। पावरप्ले के दौरान तेज़ गेंदबाज़ों ने मौके बनाए लेकिन पंजाब के कप्तान केएल राहुल किस्मत के रथ पर सवार थे और एक के बाद एक उन्हें 6 ओवर में ही तीन जीवनदान मिल गए।

Advertisement

राहुल को पहला जीवनदान तब मिला जब वो सिर्फ 2 रन के स्कोर पर थे और तब प्वाइंट पर खड़े एविन लुइस ने उनका आसान सा कैच छोड़ दिया। इसके बाद जब राहुल 29 के स्कोर पर पहुंचे तो मिड ऑन पर खड़े रियान पराग ने उनका कैच छोड़ा। ये सिलसिला यहीं नहीं रुका और इसके बाद 31 के स्कोर राहुल का आसान सा कैच चेतन साकरिया ने छोड़कर पंजाब की राह आसान कर दी।

राहुल के तीन कैच छोड़ने का मतलब ये था कि राजस्थान ने अपने पैरों पर खुद ही कुल्हाड़ी मार ली। राहुल पर किस्मत तीन बार मेहरबान होने के बाद चौथी दफा रुठ गई और वो 33 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, जब वो आउट हुए तब तक वो राजस्थान को इस मैच से बाहर कर चुके थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार