राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम को यूएई में होने वाले आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ से पहले डबल झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और जोस बटलर दूसरे हाफ से बाहर हो गए हैं। 

Advertisement

राजस्थान ने स्टोक्स की जगह ओशेन थॉमस और बटलर की जगह एविन लुईस को टीम में शामिल किया है। बता दें कि स्टोक्स मानसिक स्वास्थय के चलते फिलहाल क्रिकेट से दूर हैं और इस कारण वह भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। वहीं बटलर दूसरी बार पिता बनने वाले हैं, जिसके चलते वह टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बटलर भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच का भी हिस्सा नहीं होंगे। 

Advertisement

थॉमस ने राजस्थान रॉयल्स के लिए चार मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम पांच विकेट दर्ज हैं। वहीं लुईस मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने 16 मैचों में 430 रन बनाए हैं। 

राजस्थान ने इससे पहले एंड्रयू टाई की जगह दुनिया के नंबर 1 टी-20 इंटरनेशनल गेंदबाज तबरेज शम्सी को टीम में शामिल किया था। वहीं जोफ्रा आर्चर की जगह ग्लैन फिलिप्स को चुना है। राजस्थान की टीम सात मैचों में तीन जीत के साथ फिलहाल पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर काबिज हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार