राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) पर बुधवार (12 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2023 के 17वें मुकाबले में धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगा है। 

Advertisement

आईपीएल द्वारा जारी बयान के अनुसार धीमी ओवर गति से जुड़ी आईपीएल आचार संहिता के तहत टीम का इस सीजन का यह पहला अपराध है। इसलिए कप्तान संजू सैमसन पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है।  

Advertisement

इस मैच में सैमसन बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए और 2 गेंद खेलकर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। वह राजस्थान के लिए आईपीएल में खेलते हुए सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। यह आठवीं बार है जब सैमसन इस फ्रेंचाइजी के लिए 0 पर आउट हुए हैं। 

बता दें कि इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रन से हरा दिया। 2008 के बाद यह पहली बार है जब राजस्थान ने चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई को हराया है। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। जिसके जवाब में चेन्नई की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए।

राजस्थान की जीत में अहम रोल निभाया रविचंद्रन अश्विन ने, जिन्होंने 30 रन बनाने के साथ 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा जोस बटलर ने सीजन का तीसरा अर्धशतक जड़ते हुए 52 रन की पारी खेली। अश्विन को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Also Read: IPL T20 Points Table

Advertisement

चार मैच में तीसरी जीत के साथ राजस्थान की टम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। वहीं चेन्नई दो जीत औ दो हार के साथ पांचवें नंबर पर हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार