जयपुर, 27 अप्रैल (CRICKETNMORE)| राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में आज अपने घर सवाई मान सिंह स्टेडियम में बेहतरीन फॉर्म में चल रही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।राजस्थान की टीम इस समय अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। उसके 11 मैचों में आठ अंक हैं। 

Advertisement

इस मैच में हालांकि राजस्थान को बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर की कमी खलेगी जो विश्व कप कैम्प में शामिल होने के लिए इंग्लैंड रावना हो गए हैं। हैदराबाद को भी अपने स्टार खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो की कमी खलेगी। बेयरस्टो भी इंग्लैंड रवाना हो गए हैं। 

Advertisement

राजस्थान ने कोलकाता के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ और अजिंक्य रहाणे पर मुख्य रूप से बल्लेबाजी का दारोमदार होगा। रहाणे ने हाल ही में शतक जमा अपने फॉर्म में आने का परिचय दिया था। वहीं स्मिथ का बल्ला लगातार रन रन उगल रहा है। 

पिछली जीत से उसे आत्मविश्वास मिलेगा। अगर उसके लिए अब कहीं चिंता का विषय है तो वह है गेंदबाजी। आर्चर की कमी को ओशाने थॉमस पूरी कर सकते हैं, लेकिन उन्हें आईपीएल का ज्यादा अनुभव नहीं है। ऐसी स्थिति में जयदेव उनादकट, श्रेयास गोपाल पर जिम्मेदारी बढ़ जाती है। 

 

वहीं हैदरबाद की बात की जाए तो बेयरस्टो के जाने से उसकी बल्लेबाजी कमजोर हो सकती है। हालांकि टीम के पास मार्टिन गुप्टिल जैसा खिलाड़ी है। वहीं नियमित कप्तान केन विलियम्सन भी इस मैच में टीम का हिस्सा होंगे। ऐसे में हैदराबाद की बल्लेबाजी मजबूत ही लग रही है। 

गेंदबाजी में हैदराबाद के पास भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान हैं। इन दोनों से उम्मीद होगी कि यह बीते मैच को पीछे छोड़ राजस्थान के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करें और टीम को एक बार फिर जीत के पटरी पर लाने में मदद करें। 

Advertisement

टीमें (संभावित)

राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ (कप्तान), एश्टन टर्नर, रियान पराग, लियाम लिविंगस्टोन, स्टुअर्ट बिन्नी, श्रेयस गोपाल, वरुण आरोन, ओसियन थॉमस/ ईश सोढ़ी, जयदेव उनादकट

सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियमसन (कप्तान), डेविड वार्नर, मनीष पांडे, विजय शंकर, शाकिब अल हसन, श्रीवत्स गोस्वामी / ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा / यूसुफ पठान, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा/ सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार