Rajat Patidar All Time IPL XI: भारतीय क्रिकेटर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के मौजूदा कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। इस टीम में उन्होंने RCB के लिए खेलने वाले एक या दो नहीं, बल्कि पांच खिलाड़ियों को जगह दी है।

Advertisement

रजत पाटीदार ने अपनी टीम के सलामी बल्लेबाज़ों के तौर पर 'यूनिवर्स बॉस' के नाम से मशहूर क्रिस गेल और महान बल्लेबाज़ विराट कोहली को चुना है। गेल ने साल 2022 में आखिरी टी20 मुकाबला खेला था, लेकिन वो आज भी इस फॉर्मेट में तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने टी20 में 463 मैचों में 14,562 रन बनाए हैं। बात करें विराट की तो वो IPL में सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटर हैं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 283 मैचों में 9,336 रन बनाए हैं।

इसके बाद अपने मिडिल ऑर्डर को चुनते हुए रजत पाटीदार ने India के मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव, मिस्टर IPL सुरेश रैना और दुनियाभर में मिस्टर 360 के नाम से मशहूर दिग्गज क्रिकेटर एबी डी विलियर्स को चुनाव किया। ध्यान दें कि रजत पाटीदार ने दो बेहद ही तूफानी फिनिशर भी अपनी XI में शामिल किए हैं जो कि हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी हैं। हार्दिक गेंदबाज़ी से भी योगदान करते हैं।

आखिरी में उन्होंने चार गेंदबाज़ अपनी XI में चुने जो कि साउथ अफ्रीका के दिग्गज डेल स्टेन, भारत के महान तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह, भारत के ही अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल और वर्ल्ड बेस्ट स्पिनर सुनील नारायण हैं।

एक बार फिर बता दें कि रजत पाटीदार की बेस्ट IPL XI में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले पांच खिलाड़ी हैं। इनमें क्रिस गेल, विराट कोहली, एबी डी विलियर्स, डेल स्टेन और युजवेंद्र चहल का नाम शामिल है।

Also Read: LIVE Cricket Score

रजत पाटीदार की बेस्ट IPL प्लेइंग XI: क्रिस गेल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, सुरेश रैना, एबी डी विलियर्स, हार्दिक पांड्या, महेंद्र सिंह धोनी, डेल स्टेन, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल और सुनील नारायण।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार