नई दिल्ली, 1 नवंबर (CRICKETNMORE)| देहरादून में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप के पहले मुकाबले में गुरुवार को उत्तराखंड की क्रिकेट टीम ने बिहार की टीम को पहली पारी में केवल 60 रनों पर ही समेट दिया। पहले दिन टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिहार की टीम केवल 22.1 ओवर ही खेल पाई। मेजबान टीम की ओर से दीपक ढोपाला ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए।

Advertisement

जवाब में उत्तराखंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 65 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 201 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम के लिए सलामी बल्लेबाज करण कौशल ने 91 रनों की शानदार पारी खेली। 

Advertisement

शिलांग में खेले जा रहे एक अन्य मैच में अरुणाचल प्रदेश की बल्लेबाजी भी पहली पारी में अच्छी नहीं रही। मेघालय के खिलाफ जारी इस मैच में अरुणाचल प्रदेश की टीम अपनी पहली पारी में 64.3 ओवर में 166 रनों पर सिमट गई। समर्थ सेठ ने 50 रन बनाए जबकि गुरिंदर सिंह ने अपनी टीम के लिए पांच विकेट चटकाए। 

मेघालय ने भी खराब बल्लेबाजी की और दिन का खेल समाप्त होने तक 23 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर केवल 87 रन ही बना पाई। 

कोलकाता में खेले जा रहे सिक्किम और मणिपुर के बीच मुकाबले के पहले दिन सिक्किम ने दिन का खेल खत्म होने तक नौ विकेट के नुकसान पर 299 रन बना लिए हैं। सिक्किम के लिए मिलिंद कुमार 202 रन बनाकर नाबाद हैं। शेली शौर्य ने मणिपुर की ओर से सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।

मिजोरम और नागालैंड के मुकाबले में मिजोरम की पहली पारी 106 रनों पर ही सिमट गई। मिजोरम की टीम केवल 47.2 ओवर ही खेल पाई। नागालैंड के लिए अर्बर काजी ने सबसे अधिक चार विकेट लिए। 

Advertisement

दिन का खेल समाप्त होने तक नागालैंड 40 ओवर में चार विकेट खोकर 189 रन बना लिए हैं। कप्तान रोनगेश जोनाथन 70 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार