Ramiz raja hug Babar Azam: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। इंग्लैंड टीम के लिए ये जीत इतनी आसान नहीं रही क्योंकि पाकिस्तान के गेंदबाजों ने आखिरी रन तक फाइट जारी रखी और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खासा परेशान किया। हालांकि, अंत में जीत इंग्लैंड की ही हुई। इतना क्लोज आकर वर्ल्ड कप हारने के चलते पाक कप्तान बाबर आजम को मैदान पर दुखी अवस्था में देखा गया था।

Advertisement

रनरअप का मेडल लेते वक्त पीसीबी के चेयरमैन रमीज राजा और बाबर आजम से जुड़ा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे वर्ल्ड कप ना जीत पाने का दुख बाबर आजम के चेहरे पर रहता है। वहीं बाबर को इस हालत में देखकर रमीज राजा उन्हें गले लगा लेते हैं।

Advertisement

रमीज राजा के इस गेस्चर की सोशल मीडिया पर फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना का फैसला किया था। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सकी। शान मसूद ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए वहीं बाबर आजम ने 32 रनों की पारी खेली।

इंग्लैंड के लिए सैम कुर्रन ने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट झटके वहीं आदिल रशीद और क्रिस जॉर्डन ने 2-2 विकेट लिए। इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स के नाबाद 52 रनों की बदौलत 19 ओवर में ही रनचेज कर लिया। हारिस रउफ ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट झटके थे। सैम कुर्रन मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार