गॉल, 11 मार्च (CRICKETNMORE)| कप्तान रंगना हेराथ (6/59) की शानदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने शनिवार को बांग्लादेश को गॉल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेल गए पहले टेस्ट मैच में 259 रनों से हरा दिया। श्रीलंका ने चौथे दिन शुक्रवार को अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 274 रन बनाकर घोषित करते हुए बांग्लादेश पर 456 रनों की बढ़त ले ली थी। टीम के लिए दूसरी पारी में उपुल थारंगा ने (115) और दिनेश चांडीमल ने नाबाद 50 रन बनाए थे। 

Advertisement

इसके बाद अपनी पारी खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम ने शुक्रवार दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में बिना कोई भी विकेट गंवाए 67 रन बना लिए थे, लेकिन मेजबान टीम के लिए पहले टेस्ट मैच के अंतिम दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इसी स्कोर पर असेला गुनारत्ने ने पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज सौम्य सरकार (53) का विकेट गिराया।

Advertisement

सौम्य के आउट होने के बाद टीम के विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। 104 के कुल योग पर बांग्लादेश की टीम ने मोमिनुल हक (5), तमील इकबाल (19), शाकिब अल-हसन (8) और महमुदुल्ला के रूप में अपने चार और विकेट गंवाए। हेराथ ने महमुदुल्ला को खाता खोलने का भी मौका नहीं दिया। 

इसके बाद, छठे विकेट के लिए लितोन दास (35) और कप्तान मुश्फिकुर रहीम (34) ने 54 रनों की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन लक्षण संदाकन ने रहीम को आउट कर इस साझेदारी को भी तोड़ दिया। 

रहीम जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 158 था। इसके बाद हेराथ ने शानदार फार्म में आते हुए बांग्लादेश के बाकी बचे चार बल्लेबाजों को मैदान पर टिकने का मौैका न देते हुए आउट कर पवेलियन भेजा और मेजबान टीम की पारी 197 रनों पर ही समेट दी। 

Advertisement

श्रीलंका के लिए हेराथ के बाद परेरा ने दो और गुनारत्ने, संदाकन ने एक-एक विकेट लिए। हेराथ ने पहली पारी में भी तीन विकेट लिए थे। कुशल मेंडिस को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मेंडिस ने पहली पारी में 194 रन बनाए थे।

इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 1-0 से अजय बढ़त हासिल कर ली है। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 15 मार्च से कोलंबो में खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार