Ranji Trophy 2019-20: यह दिग्गज बना मुंबई की टीम का कप्तान, रहाणे 2 साल के बाद खेलेंगे !

Updated: Tue, Dec 03 2019 13:02 IST
Ranji Trophy 2019-20: यह दिग्गज बना मुंबई की टीम का कप्तान, रहाणे 2 साल के बाद खेलेंगे ! Images (twitter)

3 दिसंबर। ऱणजी ट्रॉफी 2019-20 के लिए मुंबई की टीम का ऐलान किया गया है। रणजी ट्रॉफी 2019- 20 के लिए सूर्य कुमार यादव को कप्तान नियुक्त किया गया है। इसके अलावा रहाणे को भी मुंबई की टीम में शामिल किया गया।

रहाणे 2 साल के बाद रणजी ट्रॉफी खेलते हुए नजर आएंगे। प्रतिबंधित दवा का सेवन कर 8 माह के लिए बैन गुए पृथ्वी शॉ को भी मुंबई की टीम में शामिल किया गया है। रणजी ट्रॉफी में मुंबई का पहला मैच बड़ौदरा के खिलाफ होना है।

गौरतलब है कि रणजी ट्रॉफी में मुंबई की टीम का इतिहास शानदार रहा है। 41 दफा मुंबई की टीम रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने में सफल रही है। 

ऱणजी ट्रॉफी 2019-20 का आगाज 9 दिसंबर से होने वाला है। रणजी ट्रॉफी 9 दिसंबर से शुरू होकर 13 मार्च तक खेला जाएगा।

रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम 

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), आदित्य तारे, अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी शॉ, जय बिस्ता, शुभम रंजन, आकाश पारकर, सरफराज खान, शम्स मुलानी, विनय भोईर, शशांक अत्तार्दे, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, धवल कुलकर्णी, ईश्वर तिवारी।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें